Headlines

IPL 2026: रनों के बरसात में कोलकाता ने मारी बाजी, सुनील नारायण ने रचा इतिहास (KKR VS GT)

दोनों टीमों की तरफ़ से रन बनाए गए और सिर्फ़ चौके और छक्‍के देखने को मिले, लेकिन GT अपने लक्ष्‍य से पीछे रह गया।
  • कोलकाता ने लगाए 22 छक्‍के
  • 29 रन से हारी गुजरात

खूब रन बरसे

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच के मुक़ाबले में रानों की बरसात हुई। दोनों टीमों की तरफ़ से रन बनाए गए और सिर्फ़ चौके और छक्‍के देखने को मिले, लेकिन GT अपने लक्ष्‍य से 29 रन पीछे रह गया। गुजरात के सामने 248 का विशाल लक्ष्‍य था, जिसके जवाब में गुजरात ने भी 218 रन बनाए। KKR ने जहां अपनी पारी में 22 छक्‍के लगाए, वहीं GT 12 छक्‍के ही लगा पाई।  

यह भी पढ़ें: IPL 2026: मिशेल मार्स के बल्‍ले ने चेन्‍नई को किया परेशान (LSG VS CSK)

फ़‍िन एलन शतक से चूके

GT ने टॉस जीतकर KKR से बल्‍लेबाजी कराई और कोलकाता गुजरात के गेंदबाजों पर हावी रहे। पूरे 20 ओवर में उनके सिर्फ़ 2 खि‍लाड़ी ही आउट हुए। फ़‍िन एलन ने तफ़ानी बल्‍लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 93 रन बना डाले और अपने शतक से चूक गए। इस पारी में उन्‍होंने 10 छक्‍के भी लगाए। इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 7 छक्‍के लगाकर 44 गेंदों नाबाद 82 रन की पारी खेली। कैमरन ग्रीन भी पीछे नहीं रहे और उन्‍होंने 4 छक्‍कों की मदद से 28 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाकर टीम का स्‍कोर 20 ओवर में 2 विकेट पर 246 तक पहुंचा दि‍या।  

ख़ूब खेले गिल और बटलर, लेकिन पीछे रह गया लक्ष्‍य

248 के लक्ष्‍य का पीछा GT ने सही अंदाज़ से शुरू किया, लेकिन फ़ॉर्म में चल रहे साई सदर्शन चोटिल हो गए और उन्‍हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उनकी जगह खेलने आए निशांत सिंधु 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्‍तान शुभमन गिल और जॉस बटलर ने 73 गेंदों में 128 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल 49 गेंदों में 85 रन, वहीं बटलर ने 57 रन की पारी खेली। चोट के बाद वापस खेलने आए सुदर्शन ने भी 53 रन की पारी खेली। गुजरात ने पूरी कोशि‍श की, लेकिन वह लक्ष्‍य तक पहुंच नहीं पाए।  

यह भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई के संकटमोचन बने तिलक वर्मा, पंजाब की मुश्‍‍क़िल बढ़ी (PBK VS MI)

जहां गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं था, वहां चमके सुनील नारायण

गेंदबाजों के लिए इस पिच पर कुछ नहीं था, लेकिन इसी पिच पर सुनील नारायण ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। ऐसा लगता है, कि GT की जीत के बीच सुनील नारायण खड़े रहे, इसलिए उन्‍हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

200 मैच खेनले वाले पहले IPL विदेशी खिलाड़ी  

ईडन गार्डन के मैदान में उतरते ही सुनील नारायण सुनील IPL में 200 मैच खेलने वाले पहले खि‍लाड़ी बन गए है। KKR के IPL इतिहास में उन्‍होंने अपना नाम दर्ज करा लिया है। हाली में सुनील नारायण ने IPL में 200 विकेट भी पूरे किए थे।        

Photo credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message