Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: वाह ज़िम्‍बाब्‍वे कमाल कर दिया!

  • ऑस्‍ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • मुज़रबानी ने एक बार फ‍िर किया कमाल, लिए 4 विकेट

कोलंबो में जब यह मैच शुरू हुआ तब किसने सोचा होगा, कि ज़िम्‍बाब्‍वे जो वर्ल्‍ड कप के लिए क्‍वॉलिफ़ाई नहीं कर पा रही थी, वो टीम आज दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्‍ठ टीमों में एक ऑस्‍ट्रेलिया को 23 रन से हरा देगी। कोलंबो में कुछ ऐसा ही हुआ। 2007 ICC T20 वर्ल्‍ड कप में भी ज़िम्‍बाब्‍वे ने ऑस्‍ट्रेलिया को हरा दिया था।   

कमिंस और हेज़लवुड की कमी खली

ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कमिंस और हेज़लवुड की कमी साफ़ दिखी। 20 ओवर की गेंदबाजी के बाद ऑस्‍ट्रेलिया ज़िम्‍बाब्‍वे का सिर्फ़ दो विकेट ही गिरा पाई। बावजूद इसके ज़िम्‍बाब्‍वे 20 ओवर में 169 रन बना पाई। लग रहा था, कि स्‍कोर कम पड़ गया और ऑस्‍ट्रेलिया इसे आसानी से बना लेगी।

ज़िम्‍बाब्‍वे की अच्‍छी शुरुआत

ज़िम्‍बाब्‍वे की शुरुआत काफ़ी अच्‍छी रही और पहले विकेट के लिए ब्रायन बेनेट और मरुमानी ने 61 रन जोड़े। मरुमानी ने आउट होने से पहले 35 रन बनाए थे। इसके बाद आए रेयान बर्ल ने तेज़ी से 35 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए बेनेट और बर्ल ने 70 रन जोड़े। बेनेट ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। कप्‍तान सिकंदर रज़ा ने नाबाद 13 गेंदो में 25 रन बनाए।

ब्‍लेसिंग मुज़रबानी और ब्रैड इवान्स की शानदार गेंदबाजी

170 रन ऑस्‍ट्रेलिया जैसी टीम के लिए ज़्यादा नहीं लग रहे थे, लेकिन मुज़रबानी की गेंद ने ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाजों की नींद उड़ा दी और उनका बख़ूबी साथ दिया ब्रैड इवान्स ने, जिन्‍होंने अपने 3.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत काफ़ी ख़राब रही और उसने अपने 4 विकेट मात्र 29 रन पर गवां दिए।

मैक्‍सवैल और रेनसॉ ने पारी को संभाला

इसके बाद मैक्‍सवैल और रेनसॉ ने टीम को संभालते हुए 77 रन की साझेदारी की। मैक्‍सवैल ने आउट होने से पहले 29 रन बनाए। मैक्‍सवैल के आउट होते ही ऑस्‍ट्रेलिया एक बार फि‍र दबाव में आ गया और दोबारा उभर नहीं पाया। रेनसॉ ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन उनकी 65 रन की पारी ऑस्‍ट्रेलिया को बचा नहीं पाई।

ब्‍लेसिंग मुज़रबानी को मिला मैन ऑफ़ द मैच

ऑस्‍ट्रेलिया को आख़‍िरी ओवर में 29 रन बनाने थे, जो निचले क्रम के बल्‍लेबाजों के लिए नामूमकिन सा था। ऑस्‍ट्रलिया की पूरी टीम 20वें ओवर में 146 रन पर सिमट गई। ब्‍लेसिंग मुज़रबानी की घातक गेंदबाजी के लिए उन्‍हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। मुज़रबानी ने 4 ओवर मे 17 रन देकर 4 विकेट लिए।   

  ज़िम्‍बाब्‍वे से हारने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया के ऊपर सुपर 8 में जाने का रास्‍ता मुश्‍क़‍िल हो गया है।

यह भी पढें:

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: भारत की नामीबिया पर आसान जीत

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: धड़कन रोक देने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफ़गानिस्‍तान को हराया

राजपाल यादव: ये फ़‍िल्‍मी दुनिया है, जैसी दिखती है, वैसी है नहीं

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message