Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: ऑस्‍ट्रेलिया के आगे टीक नहीं पाया आयरलैंड

  • एकतरफ़े मुक़ाबले में 67 रन से हारा आयरलैंड
  • नैथन ऐलिस ने 12 रन देकर लिए 4 विकेट

कोलंबो में खेले गए इस मुक़ाबले में ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी का फ़ैसला लिया। हालांकि शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और ट्रेविस हेड 6 बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया ने अच्‍छी बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 182 रन बनाए, जो आयरलैंड के लिए काफ़ी था। इंग्‍लिश 37, ग्रीन 21, रेनशॉ 37 और स्‍टॉयनिश 45 ने अच्‍छी बल्‍लेबाजी की। आयरलैंड की तरफ़ से मार्क अडेयर ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट लिए।

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम में आत्‍मविश्‍वास की कमी दिखी और डॉकरेल को छोड़कर कोई भी बल्‍लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर सका और पूरी टीम 16 ओवर और दो गेंदों में 115 रन पर सिमट गई। डॉकरेल ने 41 रन की पारी खेली।    

गेंदबाजी में जहां 3.5 ओवर में नैथन ऐलिस ने 12 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं एडम ज़ैम्‍पा ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए और आयरलैंड की बल्‍लेबाजी को पिच पर पांव तक जमाने नहीं दिया। नैथन ऐलिस को अच्‍छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढें:

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: धड़कन रोक देने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफ़गानिस्‍तान को हराया

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message