Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: ज़िम्‍बाब्‍वे की गेंदबाजी झेल नहीं पाया ओमान

  • 103 रन ही बना पाई ओमान की टीम
  • ज़िम्‍बाब्‍वे ने 8 विकेट से जीता मुक़ाबला

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में ICC T20 वर्ल्‍ड कप के इस एक तरफ़े मुक़ाबले में ज़िम्‍बाब्‍वे ने ओमान को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ज़िम्‍बाब्‍वे की टीम ने ओमान के बल्‍लेबाजों को टिकने नहीं दिया और पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। तेज़ गेंदबाज मुज़रबानी ने घातक गेंदबाजी और बाउंसर से अपने पहले ही 3 ओवरों में 3 विकेट झटक कर ओमान को इस मैच से बाहर कर दिया।

ओमान ने पहले 6 ओवरों में मात्र 24 रन बनाकर 4 विकेट गवां दिए और 27 रन पर अपना 5वां विकेट भी गवां दिया। ओमान इस प्रेशर से उभर नहीं पाई और 20 ओवर तक पहुंचते-पहुंचते 103 रन पर सिमट गई। मुज़रबानी के अलावा तेज़ गेंदबाज इवान्‍स और एनगरावा ने भी 3-3 विकेट झटके।  

104 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी ज़िम्‍बाब्‍वे को कोई मुश्‍क़‍िल नहीं हुई और 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया। शुरू में ज़िम्‍बाब्‍वे के 2 विकेट जल्‍दी गिर गए, लेकिन बेनेट की 48 और टेलर की 31 रन की नाबाद पारी ने ज़िम्‍बाब्‍वे को आसान जीत दिलाई।

ब्‍लेसिंग मुज़रबानी को 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें:

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: श्रीलंका बनाम आयरलैंड

More Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार कौन हैं? जानिए सब्ज़ी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

Send Us A Message