Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: इंग्‍लैंड बनाम नेपाल

बड़ी मुश्‍क़‍िल से जीता इंग्‍लैंड, सर पर मंडरा रही थी हार। सैम करन ने आख़‍िरी ओवर में बचाई इंग्‍लैंड की लाज।

  • 4 रन से जीता इंग्‍लैंड, विल जैक्‍स को मिला मैन ऑफ़ द मैच

मुंबई में खेले गए इस मुक़ाबले में इंग्‍लैंड ने सोचा नहीं था, कि नेपाल उसके सामने इतनी कड़ी चुनौती पेश करेगा और उसे एक समय ऐसा भी सोचना पड़ेगा, कि ये मैच कहीं हाथ से निकल ना जाए। इंग्‍लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्‍लेबाजी करने का फ़ैसला किया और निर्णय को सही साबित करते हुए इंग्‍लैड ने 5 रन पर पहला विकेट सॉल्‍ट के रूप में गवां दिया, लेकिन उसका ज़्यादा असर इंग्‍लैंड की मजबूत बल्‍लेबाजी क्रम पर नहीं पड़ा।

जेकब बेथल और हैरी ब्रूक के बीच चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने आउट होने से पहले 55 और 53 रन की पारी खेली। आख़‍िरी ओवरों में बल्‍लेबाजी करने आए विल जैक्‍स ने चार छक्‍के और एक चौके की मदद से 18 गेंदों में 39 रन की शानदार पारी खेली और टीम का स्‍कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 तक पहुंचाने में मदद की।

नेपाल की ज़बरदस्‍त शुरुआत

185 रन का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम से किसी ने इतनी उम्‍मीद नहीं की होगी, कि नेपाल इंग्‍लैड के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगा। नेपाल की शुरुआत भी धमाकेदार रही और 4 ओवर ख़त्‍म होते-होते 35 रन बोर्ड पर लगा दिए। कुशल भुरतेल ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 29 रन बनाए। रोहित पौडेल और दिपेंद्र सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 82 रन की साझेदारी कर इंग्‍लैंड को सोचने पर मजबूर कर दिया। दोनों ने आउट होने से पहले 39 और 44 रन की पारी खेली।

आख़‍िरी ओवर तक लड़ा नेपाल

इसके बाद नेपाल ने दो रन के अंदर दो विकेट गवां दिए और दोबरा प्रेशर नेपाल पर आ गया। एक तरफ़ से बल्‍लेबाजी कर रहे लोकेश बाम ने नेपाल की उम्‍मीदों को जगाए रखा और 20 गेंदों में शानदार 39 रन बनाए। आख़‍िरी ओवर में नेपाल को 10 रन बनाने थे, लेकिन सैम करन की सधी हुई गेंदबाजी के चलते नेपाल अंतिम ओवर में मात्र 5 रन ही बना पाया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन ही बना सका।

शानदार बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी में एक विकेट लेने के लिए विल जैक्‍स को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें:

ICC T20 विश्‍वकप 2026 का शानदार आगाज़: रोमांच से भरे रहे पहले तीनों मैच

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: अफ़गानिस्‍तान बनाम न्‍यूज़ीलैंड

More Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार कौन हैं? जानिए सब्ज़ी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

Send Us A Message