Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: न्‍यूज़ीलैंड की आसन जीत, यूएई की गेंदबाजी हुई फ़्लॉप

  • 10 विकेट से जीता न्‍यूज़ीलैंड
  • सीफ़र्ट और फ़ि‍न की साझेदारी नहीं तोड़ पाई यूएई

चेन्‍नई में खेले गए इस मुक़ाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फ़ैसला किया। यूएई की बल्‍लेबाजी अच्‍छी रही और उन्‍होंने न्‍यूज़ीलैंड की गेंदबाजी का जमकर सामना किया और 6 विकेट पर 176 रन बनाए, जो आईसीसी जैसे बड़े टूर्नामेंट में कम नहीं होते।

यूएई की तरफ़ से मुहम्‍मद वसीम और शराफ़ु ने शानदार 66 व 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और दूसरे विकेट के लिए 107 रन की शतकीय साझेदारी की। इसके अलावा मयंक कुमार ने 21 रन की पारी खेली। न्‍यूज़ीलैंड की तरफ़ से हैनरी ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट लिए। फ़र्गुसन, डफ़ी, सैंटनर और फ़‍िलीप्‍स को 1-1 विकेट मिले।  

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्‍यूज़ीलैंड ने तेज़तर्रार बल्‍लेबाजी करते हुए 15 ओवर 2 गेंदों में 177 रन के लक्ष्‍य को बड़े आराम से 10 विकेट से जीत लिया। ओपनर टिम सीफ़र्ट और फ़‍िन ऐलेन ने 89 और 84 रन की नाबाद पारी खेली। टिम सीफ़र्ट को 12 चौके और 3 छक्‍कों की मदद से बनाए गए 42 गेंद में 89 रन के लिए मैन आफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें

पाकिस्‍तान का नाटक ख़त्‍म, खेलेगा भारत से

More Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार कौन हैं? जानिए सब्ज़ी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

Send Us A Message