Headlines

पाकिस्‍तान का नाटक ख़त्‍म, खेलेगा भारत से

कई दिनों के हलचल के बाद पाकिस्‍तान को आया होश, कहा भारत से खेलेंगे। आईसीसी मीटिंग में भी दिखी पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश की दोस्‍ती।

  • 15 फ़रवरी को होगा भारत और पाकिस्‍तान का धक-धक मुक़ाबला
  • बांग्‍लादेश पर नहीं होगी दंडात्‍मक कार्रवाई

हाल ही में ICC T20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान ने भारत से खेलने से मना कर दिया था, लेकिन पाकिस्‍तान ने अब अपने फ़ैसले को बदलते हुए कहा, कि वह कोलंबो में 15 फ़रवरी को भारत के साथ मैच खेलेगा। इससे पहले बांग्‍लादेश ने भारत में अपने मैच खेलने से इंकार कर दिया था और वो चाहता था, कि उसके सभी मैच श्रीलंका में कराए जाएं, लेकिन आईसीसी ने इसे ख़ारिज करते हुए कहा, कि बांग्‍लादेश को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही ICC T20 वर्ल्‍ड कप में भाग लेना होगा। इस पर बांग्‍लादेश ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया और उसकी जगह स्‍कॉटलैंड को मौक़ा दिया गया।

आईसीसी को बताए बिना लिया था फ़ैसला

T20 वर्ल्‍ड कप शुरू होने से पहले ही पाकिस्‍तान ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से यह जानकारी दी थी, कि वह 15 फ़रवरी को भारत के साथ मैच खेलने कोलंबो नहीं जाएगा। पाकिस्‍तान ने आधि‍कारिक तौर पर आईसीसी को इस बारे में सूचित नहीं किया था। बांग्‍लादेश के पक्ष में पाकिस्‍तान ने ICC T20 वर्ल्‍ड कप खेलने की सहमती जताई, लेकिन भारत से खेलने से इंकार कर दिया था। पाकिस्‍तान को पता था ,कि अगर वो ऐसा करेगा, तो आईसीसी उस पर कई दंडात्‍मक कार्रवाई कर सकता है। साथ ही पाकिस्‍तान को होने वाले वित्‍तीय नुक़सान को भी भरना पड़ सकता है। इसके अलावा मैच के प्रसारक भी इस मामले को लेकर न्‍यायालय जा सकता है।

आईसीसी के साथ हुई बैठक

इन सब बातों को गंभीरता से लेते हुए आईसीसी, पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड की बैठक हुई। इस चर्चा में सभी के लिए सकारात्‍माक भरा फ़ैसला निकलकर सामने आया है। जहां पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 फ़रवरी को भारत के साथ खेलने से सहमति जताई है, वहीं आईसीसी ने यह भी कहा, कि ‘बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के लिए उनपर कोई वित्‍तीय कार्रवाई नहीं की जाएगी। बांग्‍लादेश लंबे समय से आईसीसी का प्रमुख सदस्‍य रहा है, इसलिए उनपर दंडात्‍मक फ़ैसला नहीं लिया जा रहा। यह भी कहा, कि जल्‍द ही बांग्‍लादेश को किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौक़ा मिल सकता है’। पूरे क्रिकेट जगत के साथ-साथ पाकिस्‍तान व बांग्‍लादेश क्रिकेट के भविष्‍य को देखते हुए कहा जा सकता है, कि यह काफ़ी सकारात्‍मक निर्णय है।

पाकिस्‍तान ने आईसीसी के सामने रखी मांग

पाकिस्‍तान ने आईसीसी के सामने कई प्रकार की मांग रखी, जिसमें बांग्‍लादेश पर किसी प्रकार का दंड ना लगाया जाए, भारत, पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज़, भारत और पाकिस्‍तान के बीच द्वि‍पक्षीय सीरीज़ और इंडिया का बांग्‍लादेश दौरा करने जैसी मांग रखी। इस मांग के जवाब में आईसीसी ने बांग्‍लादेश पर कोई दंड ना लगाने और मेजबानी की मांग स्‍वीकार की, लेकिन बाक़ी मांगों को आईसीसी ने यह कहते हुए नक़ार दिया की यह हमारे हाथ में नहीं है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप के अपने पहले मुक़ाबले में पाकिस्‍तान, नीदरलैंड से हारते-हारते बचा था। अगर ओ डाउड फ़हीम का कैच ना टपकाते, तो मजबूरन भारत के साथ खेलने का विचार कर सकते थे। इस मैच से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्‍लिक करें

यह भी पढ़ें:

बांग्‍लादेश की राग़ गा रहा पाकिस्‍तान, भवि‍ष्‍य में चुकानी होगी क़ीमत

अपने ही पैर पर कुल्‍हाड़ी मारता बांग्‍लादेश, भूल गया 1971

More Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार कौन हैं? जानिए सब्ज़ी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

Send Us A Message