Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: नीदरलैंड ने दर्ज की अपनी पहली जीत

  • नामीबिया को 8 विकेट से हराया
  • बास डी लीडे ने खेली 72 रन की पारी और चटकाए 2 विकेट

पाकिस्‍तान से लगभग जीता हुआ मैच हार गया नीदरलैंड ICC T20 वर्ल्‍ड कप में अपनी पहली जीत की तलाश में था। दिल्‍ली में नामीबिया के साथ हुए मुक़ाबले में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया। नीदरलैंड की गेंदबाजी अच्‍छी रही, लेकिन नामीबिया ने भी अच्‍छी बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन लगा दिए और नीदरलैंड के सामने 157 रन की चुनौती पेश की।

नामीबिया की तरफ़ से लॉफ़्टी ईटन ने सबसे ज़्यादा 42 रन बनाए। इसके अलावा फ्राइलिंक ने 30 और जेजे स्‍मिट ने 22 रन की पारी खेली। नीदरलैंड की तरफ़ से गेंदबाजी में वैन बीक और बास डी लीडे को 2-2 विकेट मिले।

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड ने सधी हुई बल्‍लेबाजी करते हुए 157 के लक्ष्‍य को 7 विकेट से जीत लिया। ओ डाउड के जल्‍दी आउट होने के बाद माइकल लेविट और बास डी लीडे ने पारी को आगे बढ़ाया। माइकल लेविट 22 के आउट होने के बाद एकरमैन के साथ लीडे ने 70 रन की साझेदारी की और मैच को अपनी तरफ़ मोड़ दिया।

 एकरमैन ने 32 रन की पारी खेली। उसके बाद कप्‍तान एड्वर्ड्स के साथ मिलकर लीडे ने नीदरलैंड को आसान जीत दिला दी। बास डी लीडे ने नाबाद 72 रन की पारी खेली और अपने इस प्रदर्शन के लिए उन्‍हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।  

यह भी पढ़ें:

पाकिस्‍तान का नाटक ख़त्‍म, खेलेगा भारत से

More Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार कौन हैं? जानिए सब्ज़ी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

Send Us A Message