Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: भारत की नामीबिया पर आसान जीत

  • भारत ने 20 ओवरों में जड़ दिए 209 रन
  • किशन ने ताबड़तोड़ 24 गेंद पर बनाए 61 रन

दिल्‍ली में खेले गए ICC T20 वर्ल्‍ड कप में नामीबिया का सामना भारत जैसी बड़ी टीम से था। भारत का हालिया फ़ॉर्म देखते हुए यह मुक़ाबला एकतरफ़ा लग रहा था और हुआ भी यही। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फ़ैसला तो ले लिया, लेकिन भारतीय बल्‍लेबाजी के सामने उनकी एक नहीं चली।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 209 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए। किशन ने 24 गेंद पर बनाए 61 रन की लाजवाब पारी खेली। सैमसन ने 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। लिक वर्मा ने 25 रन की पारी खेली, वहीं कप्‍तान सूर्यकुमार यादव सिर्फ़ 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने ख़तरनाक बल्‍लेबजी करते हुए 28 गेंदो में 52 रन बनाए। नामीबिया की तरफ़ से इरेसमस ने 20 रन देकर 4 विकेट लिए।

210 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी नामिबीया ने तेज़ शुरुआत तो की, लेकिन पहला विकेट गिरते ही नामिबिया को पांड्या, बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप और वरुण चक्रवती जैसे दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी के आगे रन बनाने के लिए जूझना पड़ा और 18 ओवर और 2 गेंद खेल कर टीम मात्र 116 रन ही बना पाई और भारत ने यह मैच 93 रन से जीत लिया। नामिबीया का कोई भी बल्‍लेबाज ख़ास रन नहीं बना पाया।

गेंदबाजी में वरुण चक्रवती ने अपनी करिस्‍माई गेंद से 2 ओवर में 7 रंन देकर 3 विकेट लिए, वहीं पांड्या को 2 विकेट मिला। हार्द‍िक पांड्या को ऑलराउंडर प्रदर्शन के निए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।  

यह भी पेढ़ें:

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: इटली की 10 विकेट से शानदार जीत

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message