Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: इटली की 10 विकेट से शानदार जीत

    • इंग्‍लैंड के पसीने छुड़ाने वाली नेपाल इटली से बूरी तरह हारी

    मुंबई में खेले गए इस मुक़ाबले में इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फ़ैसला लिया और नेपाल को धराशायी कर दिया। नेपाल नूरा 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और मात्र 123 रन पर सिमट गई। कोई भी बल्‍लेबाज इटली की गेंदबाजी का खुलकर सामना नहीं कर पाया। कलुगमागे ने सर्वश्रेष्‍ट गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं बेन मनेन्‍टी ने 2 विकेट लिए।

    124 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इटली ने नेपाल की गेंदबाजी पर चौकों और छक्‍कों की बरसात कर यह लक्ष्‍य 12 ओवर और 4 गेंदों में ही हासिल कर लिया। दिलचस्‍प बात यह है, कि इटली का एक भी विकेट नेपाल के गेंदबाज नहीं गिरा पाए। यह वही नेपाल है, जिसने कुछ दिन पहले इंग्‍लैंड को लगभग हरा दिया था।

    इटली के ओपनर बल्‍लेबाज जस्‍टिन मोस्‍का और एंंथनी मोस्‍का ने नाबाद 60 और 62 रन की पारी खेली।। कलुगमागे को अच्‍छी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

    यह भी पढ़ें:

    ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: धड़कन रोक देने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफ़गानिस्‍तान को हराया

    More Posts

    नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

    शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

    UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

    अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

    NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

    अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

    अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

    ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

    Send Us A Message