Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर जीता वेस्‍टइंडीज

  • इंग्‍लैंड को 30 रन से हराया
  • शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड के बल्‍ले से निकले छक्‍के और चौके

मुंबई में खेले गए ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026 के इस मुक़ाबले में वेस्‍टइंडीज का ऑलराउंडर प्रदर्शन रहा और चाहे बल्‍ला हो या गेंद हर क्षेत्र में इंग्‍लैंड को पटखनी दी। इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले वेस्‍टइंडीज को बल्‍लेबाजी कि लिए आमंत्रित किया। वेस्‍टइंडीज़ ने इस फ़ैसले को कबूला और स्‍कोर बोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन लगा दिए।

हालांकि वेस्‍टइंडीज के पहले दो विकेट 8 रन पर ही गिर गए थे और उससे उभरते हुए स्‍कोर 9.3 ओवर में 77 पर 4 विकेट हो गया। यहां तक तो लगा, कि इंग्‍लैंड के पकड़ में यह मैच बना हुआ है, लेकिन शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने होल्‍डर के साथ मिलकर आतिशी बल्‍लेबाजी की, जिसके चलते इंग्‍लैंड से यह मैच दूर निकल गया। रदरफ़ोर्ड ने 76 और होल्‍डर ने 33 रन की पारी खेली।

197 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड की शुरुआत भी धमाकेदार रही और पहले 3 ओवरों में ही स्‍कोर 30 के पार पहुंच गया, लेकिन उसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरता रहा और इंग्‍लैंड इस मैच से पीछे हो गया। सैम करन अंत तक लड़े, लेकिन वो मैच जीताने के लिए नाकाफ़ी था। सैम करन ने सबसे ज़्यादा 43 रन बनाए। इंग्‍लैंड की पूरी पारी 166 रन पर सिमट गई। शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।  

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message