Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: एकतरफ़ा रहा श्रीलंका और ओमान का मुक़ाबला

  • श्रीलंका ने 105 रन से जीता मैच
  • पवन रथनायके को मिला मैन आफ़ दी मैच

कोलंबो में खेला गया गया श्रीलंका बनाम ओमान मुक़ाबला एकतरफ़ा रहा। टॉस जीत कर ओमान ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह ग़लत साबित हुआ और श्रीलंका ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 225 रन स्‍कोरबोर्ड पर लगा दिए और मैच को ओमान से बहुत दूर कर दिया।

42 रन पर 2 विकट गिर जाने के बाद श्रीलंका ने ज़बरदस्‍त बल्‍लेबाजी पेश की और ओमान के गेंदबाजों की गेंदों को चौकों-छक्‍कों में बदल दिया। कुशल मेंडिस ने 61, पवन रथनायके ने 60 और कप्‍तान शनाका ने 50 रन की शानदार पारी खेली।

पहाड़ जैसे लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी ओमान कुछ ख़ास नहीं कर पाया और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। मोहम्‍मद नदीम इक़लौते ऐसे बल्‍लेबाज रहे, जिन्‍होंने श्रीलंका गेंदबाजी का जमकर सामना किया और नाबाद 53 रन बनाए। ओमान ने अपने 20 ओवरों में 9 विकेट पर मात्र 120 रन ही बनाए और यह मुक़ाबला 105 रन से हार गए।

गेंदबाजी में चमीरा और तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए। 28 गेंदों में 60 रन बनाने के लिए पवन रथनायके को मैन आफ़ दी मैच मिला।

यह भी पढ़ें:

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर जीता वेस्‍टइंडीज

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message