Headlines

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में जर्जर इमारतों पर कार्रवाई तेज़, सरकार ने SDRF गठन की प्रक्रिया शुरू की

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार अलर्ट, जर्जर इमारतों पर कार्रवाई के साथ राजधानी में SDRF गठन की तैयारी शुरू।
  • सत्‍य निकेतन में गिर गई थी 5 मंजिला इमारत
  • MCD की लापरवाही 7 लोग की हो गई थह मौत

दिल्‍ली के सत्‍य निकेतन हादसे के बाद अब सरकार राजधानी में जर्जर इमारतों पर कार्रवाई करने में लगी हुई है, ताकि दोबारा ऐसे दर्दनाक हादसे ना हों, जिसमें छात्रों के सपने दब जाएं और उनके परिवार को जीवनभर का ज़ख्‍म दे जाएं। सत्‍य निकेतन में जो 5 मंजिला इमारत गिरी, उसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी दिल्‍ली में PG के नाम पर छात्रों के साथ हादसे होते रहे हैं। इस हादसे ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के ऊपर भी भ्रष्‍टाचार जैसे गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: खाली ज़मीनों पर फ़्लैट्स छू रहे आसमान, लेकिन छात्रों के लिए हॉस्टल नहीं; सत्य निकेतन हादसे ने सरकार पर उठाए बड़े सवाल

हाईकोर्ट ने MCD व दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय को बताया ज़‍िम्‍मेदार

MCD की इसी लापरवाही की वजह से दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने MCD के 5 अधि‍कारियों को सस्‍पेंड कर दिया था। साथ ही इमारत के मालिक को भी पत्‍नी व बेटे सहित पुलिस रिमांड में भेज गया है। साथ ही मामला दिल्‍ली हाईकोर्ट में भी पहुंचा, जहां कोर्ट ने MCD व दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय को सत्‍य निकेतन हादसे का ज़‍िम्‍मेदार बताया। साथ ही हॉस्‍टल को लेकर प्रशसन से गंभीर सवाल भी पूछे।

Delhi Chief Minister Rekha Gupta and BJP MP Bansuri Swaraj (Photo: IANS/Wasim Sarvar)

दिल्‍ली में SDRF का गठन

अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक और क़दम उठाते हुए दिल्ली में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (SDRF) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया में दिल्ली सचिवालय में NDRF के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अत्याधुनिक SDRF टीम के गठन को लेकर जरूरी और तकनीकी सुझाव लिए गए। इसका उद्देश्‍य आपदा की स्थिति में राजधानी दिल्‍ली में अपना प्रशिक्षित, सक्षम और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाला बल तैयार करना है। सरकार इस दिशा में आगे की प्रक्रिया पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: हादसों का शहर बनती दिल्ली: आख़‍िर क्यों नहीं रुक रहे दर्दनाक हादसे?

NDRF की सराहना

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में राहत और बचाव अभियान के दौरान NDRF की टीम के तत्परता और समन्वय के साथ किए गए कार्य की सराहना की। उन्होंने इस अभियान के लिए NDRF की पूरी टीम के प्रति दिल्लीवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

More Posts

जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोप, सुबह पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ पति

पत्नी और 3 बेटियों को मौत के घाट उतारा, फिर पिता को पिलाई चाय; जयपुर हत्याकांड से मचा हड़कंप।

भारत में कल से BRICS का महाकुंभ, 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग; मोदी-पुतिन समेत दुनिया की नजरें दिल्ली पर

BRICS 2026 भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहा है। इस बार शिखर सम्मेलन का थीम लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास है।

ईरान-अमेरिका की जंग ने फिर बढ़ाई दुनिया की चिंता, होर्मुज संकट से 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल

ईरान-अमेरिका जंग के बीच कच्‍चे तेल के दाम दोबारा 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। यह एक बार फ‍िर वैश्‍विक महंगाई की ओर संकेत दे रहा है।

खाली ज़मीनों पर फ़्लैट्स छू रहे आसमान, लेकिन छात्रों के लिए हॉस्टल नहीं; सत्य निकेतन हादसे ने सरकार पर उठाए बड़े सवाल

यदि हम छात्रो को रहने के लिए एक घर नहीं दे सकते, तो हमें विकसित भारत का सपना छोड़ देना चाहिए।

Send Us A Message