Headlines

7.4 तीव्रता के भूकंप से दहला कोलंबिया, 250 से ज्यादा मौतें; हर तरफ तबाही का मंजर

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही मची। 250 से ज्यादा लोगों की मौत और सैकड़ों लोग घायल हैं। राहत-बचाव अभियान जारी है।
  • कोलंबिया में आया था 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
  • भूकंप से हिलने लगी थी इमारते, भाग रहे थे लोग

कोलंबिया में इस समय तबाही का मंजर है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 7.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने अब तक 250 से ज़्यादा लोगों की जान ले ली है और क़रीब 600 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह भूकंप नहीं मानों यह एक ख़ौफ़नाक मंजर था। भूकंप के दौरान लोगों के अंदर डर साफ़ देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही

लगातार बढ़ रही है मरने वालों की संख्‍या

कोलंबिया में आए शक्तिशाली भूकंप में यह अनुमान लगाया जा रहा है, कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। 7.4 तीव्रता के इस भूकंप को कोलंबिया का सबसे विनाशकारी भूकंप बताया गया है। इस भूकंप में कई इमारतें, घर, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। फिलहाल वहां राहत और बचाव अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला के भूकंप ने उजाड़े हज़ारों परिवार, मृतकों की संख्या 6 हज़ार के पार

बड़ी-बड़ी बिल्‍डिंग हिलती नज़र आई

भूकंप के बाद जारी वीडियो में बड़ी-बड़ी बिल्‍डिंग हिलती नज़र आई और लोग डर से भागते हुए दिखे। वो पल कितना डरावना होगा यह तो वही लोग बता सकते हैं, जो इस विनाशकारी भूकंप के साक्षी हैं। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव दल मलबा हटाकर दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। बचावकर्मी आसपास के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, जिससे की मलबे में फंसे लोगों की आवाज़ें सुनी जा सकें और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

वेनेजुएला में भी आया था विनाशकारी भूकंप

इस भूकंप ने वेनेजुएला के भूकंप की याद दिला दी है, जहां 1 मिनट के अंदर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए थे, जिसमें अब तक 6,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस समय कोलंबिया में आपातकाल जारी है। एबेलार्डो डी ला एस्प्रीएला हाल ही में कोलंबिया के राष्‍ट्रपति बने हैं और उन पर भूकंप के बाद बड़ी चुनौती सामने खड़ी हो गई है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने कोलंबिया की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message