- कोलंबिया आपातकाल घोषित
- हादसे में अबतक 132लोगों की मौत
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप
कोलंबिया में आए शक्तिशाली भूकंप ने सबकुछ तबाह कर दिया है। 7.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में अब तक क़रीब 132 लोगों की मौत हो गई और क़रीब 600 के आसपास लोग घायल हुए हैं। यही नहीं 1,500 से अधिक इमारते ढह गई हैं। मलबे में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: “वेनेजुएला में दोहरे भूकंप का कहर, इमारतें ध्वस्त, सैकड़ों हताहत”
कोलंबिया में भूकंप के बाद आपातकाल की घोषणा
7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद कोलंबिया में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। इस ज़बरदस्त भूंकप के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ कोलंबिया के मदद के लिए आगे आए हैं। राष्ट्रपति एबेलार्डो डी ला एस्प्रीएला ने देश में आपातकाल लागू करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की है।
वेनेजुएला में भी आया था विनाशकारी भूकंप
हाल ही में वेनेजुएला में भी भूकंप ने काफ़ी तबाही मचाई थी, जिससे वहां के लोग अभी तक उभर नहीं पाए हैं। वेनेजुएला में 1 मिनट के अंदर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिससे अब तक 6 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 60,000 से ज़्यादा घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला के भूकंप ने उजाड़े हज़ारों परिवार, मृतकों की संख्या 6 हज़ार के पार






