Headlines

“वेनेजुएला में दोहरे भूकंप का कहर, इमारतें ध्वस्त, सैकड़ों हताहत”

वेनेजुएला की राजधानी कराकास के पश्चिम में सुबह के समय एक के बाद एक आए दो भूकंप।
  • राजधानी कराकास में आए 7.2 और7.5 तीव्रता के भूकंप
  • 10 हज़ार से 1 लाख लोगों के मरने की आशंका

किसे पता था!

किसे पता था, कि आज की सुबह वेनेजुएला के लोगों के लिए एक ख़ौफ़नाक मंजर लेकर आएगा। ऐसा ख़ौफ़नाक मंजर जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। वेनेजुएला की राजधानी कराकास के पश्चिम में सुबह के समय एक के बाद एक आए दो भूकंपों ने भारी तबाही कर दी। ये तबाही इतनी बड़ी है, कि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) का है, कि इस भूकंप में 10 हज़ार से 1 लाख लाोगों की जान जा सकती है। अभी तक 164 लोगों के मारे जाने की पुष्‍टि हो चुकी है।

7.2 और 7.5 के दो भूकंप

वेनेजुएला की राजधानी कराकास में पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे अभी लोग संभले भी नहीं थे, कि ठीक 1 मिनट से भी कम समय में 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। 1 मिनट के अंदर इतने बड़े तीव्रता के दो भूकंप आने से भारी नुक़सान हुआ और कई इमारतें ढह गई। इस जानलेवा तबाही के बाद दमकल, पुलिस और अन्य राहत एजेंसियों को तत्काल सक्रिय कर दिया गया और अभी भी बचाव अभियान जारी है। राजधानी कराकास के कुछ अस्पतालों को भी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हुई

अमेरिका की सुनामी चेतावनी

वेनेजुएला में भूकंप के बाद अमेरिका की सुनामी चेतावनी प्रणाली ने प्यूर्टो रिको व अमेरिकी और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी, लेकिन क़रीब एक घंटे बाद इस चेतावनी को वापस ले लिया गया। वेनेजुएला कैरेबियाई और दक्षिण अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, इसलिए यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

वेनेजुएला के साथ भारत

सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला सरकार और वहां के लोगों, विशेषकर अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भारत सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। उन्‍होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message