Headlines

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हुई

वेनेजुएला में तबाही को देखते हुए अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा कर दी है।
  • 1,500 से ज़्यादा लोग घायल
  • ढह गई थी बड़ी-बड़ी इमारतें

बढ़ रही है मौत की संख्‍या

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। कल तक जहां 164 लोगों के मरने की सूचना थी, वहीं अब तक यह संख्‍या बढ़कर 235 हो गई है। यही नहीं क़रीब 1,500 लोग अब तक घायल हो चुके हैं। अब भी मलबे में लोग दबे हुए हैं और सुरक्षाकर्मी लगातार बचाव का काम कर रहे हैं।

1 मिनट के अंदर दो जानलेवा भूकंप

वेनेजुएला की राजधानी काराकास में 1 मिनट के अंदर ही 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आने से भारी तबाही मच गई हैं। इससे कई बड़ी-बड़ी इमारतें ध्‍वस्‍त हो गई हैं, जिससे बड़ी संख्‍या में जान-माल का नुक़सान हुआ है। इसे देखते हुए देश की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें: “वेनेजुएला में दोहरे भूकंप का कहर, इमारतें ध्वस्त, सैकड़ों हताहत”

क्‍या है USGS का दावा?

भुकंप की तीव्रता और तबाही को देखते हुए अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने दावा किया था, कि इस भूकंप में 10 हज़ार से 1 लाख लाोगों की जान जा सकती है। अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों भूकंप सतह के बेहद क़रीब थे, जिससे धरती कांप उठी और इमारत मलबे में तबदील हो गए। मलबे में दबे लोग लगातार मदद के लिए पुकार रहे थे।

दुनिया वेनेजुएला के साथ

दुनिया के कई देश इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ खड़े हैं और बचाव कार्यों में उसकी मदद करने का वादा किया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपात स्थिति में राष्ट्र को संबोधित करते हुए, अगले आदेश तक कक्षाएं और गैर-ज़रूरी गतिविधियां स्थगित रखने और प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाएं सक्रिय करने की घोषणा की है।

भारत मुश्‍क़‍िल घड़ी में वेनेजुएला के साथ

साथ ही भारत भी इस भयावह स्‍थिति में वेनेजुएला के साथ है। राष्ट्रपति रोड्रिगेज़ ने भारत की ओर से सहायता की पेशकश पर आभार व्यक्त करते किया है। साथ ही कहा, कि इस मुश्क़‍िल समय में यह भारत और वेनेज़ुएला के बीच मजबूत रिश्‍ते को दर्शाता है। इस बीच काराकास और ला गुएरा में मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message