Headlines

वेनेजुएला के भूकंप ने उजाड़े हज़ारों परिवार, मृतकों की संख्या 6 हज़ार के पार

वेनेजुएला में 24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या 6,125 पहुंच गई है। भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत राहत सामग्री, दवाइयां और फ़ील्ड हॉस्पिटल भेजा।
  • 24 जून को आए थे 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप
  • 10 हज़ार लोगों के मरने का किया गया था दावा

10 हज़ार लोगों की मौत का किया गया था दावा

वेनेजुएला की राजधानी कराकास में 24 जून को 1 मिनट के अंदर ही आए 7.2 और उसके बाद 7.5 तीव्रता के दो भूकंप के झटकों ने हजारों परिवारों को तबाह कर दिया। कई इमारतें भूकंप में ढह गई। भूकंप में हुई तबाही को देखते हुए उस समय यह दावा किया गया था, कि इस भूकंप में 10 हज़ार लोगों की जान जा सकती है और अब तक के आंकड़ें उस दावे को सही बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: “वेनेजुएला में दोहरे भूकंप का कहर, इमारतें ध्वस्त, सैकड़ों हताहत”

6,125 लोगों के मरने की ख़बर

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने जानकारी देकर बताया है, कि वेनेजुएला में 24 जून को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,125 हो गई है। साथ ही इस तबाही में अब तक 6,462 लोगों को बचाया जा चुका है, वहीं 60,992 लोग घायल हुए हैं, जि‍नका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है।    

28 देशों ने भेजी राहत सामग्री

वेनेजुएला सरकार ने भूकंप प्रभावित परिवारों को 287 घर उपलब्ध कराए हैं और 43,679 इमारतों का मूल्यांकन किया है। अधिकारियों ने इमारतों की सुरक्षा जांच के लिए ट्रैफ़‍िक-लाइट टैगिंग प्रणाली अपनाई है। वहीं, 28 देशों ने राहत सामग्री भेजी है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए देशों का आभार जताया है।

28 देशों ने भेजी राहत सामग्री

वेनेजुएला सरकार ने भूकंप प्रभावित परिवारों को 287 घर उपलब्ध कराए हैं और 43,679 इमारतों का मूल्यांकन किया है। अधिकारियों ने इमारतों की सुरक्षा जांच के लिए ट्रैफ़‍िक-लाइट टैगिंग प्रणाली अपनाई है। वहीं, 28 देशों ने राहत सामग्री भेजी है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए देशों का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला भूकंप: भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ से बढ़ाया मदद का हाथ

भारत का ‘ऑपरेशन अमिस्‍ताद’

वेनेजुएला की मदद के लिए भारत लगातार वेनेजुएला के संपर्क में है। भारत ने वेनेजुएला की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्‍ताद’ शुरू किया। इस ऑपरेशन के अंतर्गत भारतीय वायु सेना के दो C-17 विमान हिंडन एयर फ़ोर्स स्टेशन से एक फ़ील्ड हॉस्पिटल यूनिट, 35 टन से ज़्याद राहत सामग्री, दवाइयां और मेडिकल उपकरण लेकर पहुंचे थे। बता दें, कि 24 जून को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आए थे, जिनका केंद्र पश्चिमी राज्य याराक्यू और मध्य राज्य ला गुएरा था।  

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message