Headlines

वेनेजुएला भूकंप: 1,450 मौतें, भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ से बढ़ाया मदद का हाथ

‘ऑपरेशन अमिस्‍ताद’ भारत और वेनेजुएला की मित्रता को भी दर्शाता है। अमिस्‍ताद एक स्‍पेनिश शब्‍द है, जिसका अर्थ ही होता है- मित्रता।
  • शनिवार को दोबारा आया भूकंप
  • 3,142 परिवार हुए प्रभावित

बढ़ रही है मौत की संख्‍या

वेनेजुएला में आए जानलेवा भूकंप ने कई परिवारों की ज़िन्‍दगी तबाह कर दी है। वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने जानकारी दी है, कि इस भकूंप में अब तक 1,450 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 3,238 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा इस भूकंप ने 3,142 परिवारों को प्रभावित किया है। यह तबाही इतनी ज़बरदस्‍त हैं, कि लगातार मौत और घायलों की संख्‍या बढ़ती जा रही है।  

यह भी पढ़ें: “वेनेजुएला में दोहरे भूकंप का कहर, इमारतें ध्वस्त, सैकड़ों हताहत”

Photo: PBSHABD

4.1 तीव्रता का दोबारा भूकंप, लोग दहशत में

बता दें, कि 24 जून को आए ख़तरनाक भूंकप से अभी लोग संभल भी नहीं पाए थे, कि 27 जून को दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप की तीव्रता 4.1 थी, जिसके बाद वहां के लोगों में एक बार फ‍िर डर का माहौल पैदा कर दिया है, क्‍योंकि अभी कुछ ही दिन हुए जब वेनेजुएला की राजधानी काराकास में 1 मिनट के अंदर ही 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए थे, जिसके बाद वहां तबाही का दर्दनाक मंजर सबने देखा। बड़ी-बड़ी इमारते ध्‍वस्‍थ हो गई और लोग मलबे में दब गए।

Photo: PBSHABD

भारत का ‘ऑपरेशन अमिस्‍ताद’

इस हादसे के बाद भारत लगातार वेनेजुएला के संपर्क में है और उसकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इस सिलसिले में भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्‍ताद’ शुरू किया है। इस ऑपरेशन के अंतर्गत भारतीय वायु सेना के दो C-17 विमान हिंडन एयर फ़ोर्स स्टेशन से एक फ़ील्ड हॉस्पिटल यूनिट, 35 टन से ज़्याद राहत सामग्री, दवाइयां और मेडिकल उपकरण लेकर रवाना हुए। इसके अलावा भारत के आरोग्य मैत्री प्रोजेक्ट के तह दो ‘भीष्‍म क्यूब्स’- हित और मैत्री भी शामिल किए गए हैं।

Photo: PBSHABD

क्‍या है ‘भीष्‍म क्‍यूब्‍स’?

‘ऑपरेशन अमिस्‍ताद’ भारत और वेनेजुएला की मित्रता को भी दर्शाता है। अमिस्‍ताद एक स्‍पेनिश शब्‍द है, जिसका अर्थ ही होता है- मित्रता। भीष्म क्यूब को विशेष तौर पर आपदा और मानवीय राहत कार्यों के लिए तैयार किया गया है। यह अत्याधुनिक, स्वदेशी और तेज़ी से तैनात की जाने वाली मॉड्यूलर मेडिकल सुविधा है। इस ऑपरेशन में 9 मेडिकल अधिकारी के साथ मेडिकल टीम के 41 सदस्य मौजूद हैं, जो वेनेजुएला में आपातकालीन चिकित्सा, ट्रॉमा प्रबंधन, जीवनरक्षक सर्जरी और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंध करेंगी।

Video: PBSHABD

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message