Headlines

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।
  • 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित
  • अभ्‍यर्थि‍यों में नाराज़गी, दोबारा पेपर जांच की मांग

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम 31 अगस्‍त को जारी किए थे। यह परीक्षा 06 जून से 09 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 608 अभ्यर्थियों को सफल घोषि‍त किया गया है, जिन्‍हें आगे इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा, जबकि साक्षात्कार के लिए 795 अभ्‍यर्थी निर्धारित किए गए थे। इस परिणाम के आने के बाद अभ्‍यर्थि‍यों में नाराज़गी दिखी और इस परिणाम को लेकर आपत्ती जताई है।

यह भी पढ़ें: UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

नाराज़ अभ्‍यर्थि‍यों की मांग

नाराज़ अभ्‍यर्थि‍यों का कहना है, कि आयोग ने साक्षात्‍कार के लिए 795 उम्‍मीदवार तय किए गए थे, लेकिन सिर्फ़ 608 अभ्‍यर्थि‍यों को ही इंटरव्‍यू के लिए चुना गया है। उनके अनुसार, यदि साक्षात्‍कार के लिए निर्धारित संख्‍या पूरी नहीं हो रही है, तो आयोग को दोबारा पेपर की जांच की जानी चाहिए।

आयोग ने स्‍पष्‍ट की स्‍थि‍ति

इस पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है, कि साक्षात्कार के लिए निर्धारित 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों को चिन्हांकित किया गया है। आयोग के अनुसार, यह किसी खामि‍यों के कारण नहीं, बल्कि कुछ अभ्यर्थी निर्धारित न्यूनतम पात्रता अंक प्राप्‍त करने में असफल रहे हैं। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में अनारक्षित वर्ग के लिए प्रत्येक प्रश्न-पत्र में 33 और आरक्षित वर्ग के लिए 23 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं है।

यह भी पढ़ें: NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

CGPSC की भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील

CGPSC ने अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील की है। साक्षात्‍कार सितंबर के आख़‍िरी सप्‍ताह तक होने की उम्‍मीद है, लेकिन अभ्यर्थि‍यों की नाराज़गी के बाद देखना होगा, कि साक्षात्‍कार तक समय पर होता है या नहीं।

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

Send Us A Message