Headlines

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, क्या बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेत है?

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया। जानिए इस जीत के राजनीतिक मायने और बिहार की राजनीति पर इसके संभावित असर।
  • 19,324 वोटों के अंतर से जीती जन सुराज
  • भाजपा प्रत्‍याशी को मिले 44,827 वोट

हाल में हुए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के प्रत्‍याशी व संस्‍थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के प्रत्‍याशी नीरज कुमार सिन्हा को क़रीब 19,324 मतों के अंतर से हरा दिया। इससे पहले बांकीपुर में भाजपा के नितिन नवीन विधायक थे, जो अब भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष हैं। उनके जाने से यह सीट खाली हो गई थी, जिस पर हुए उपचुनाव में जनता ने जन सुराज पार्टी को अपना मत दिया। जीत के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशांत किशोर को विजयी होने का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया। 

यह भी पढ़ें: ”बिहार की बदलती बयार”: ये राजनीति है भईया! यहां कोई ठोर-ठिकाना नहीं  

विधानसभा चुनाव में मिली थी बड़ी हार

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से अब प्रशांत किशोर विधायक बन गए हैं। बिहार के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज काफ़ी मेहनत से लड़ी थी, लेकिन अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। जनता ने भाजपा और JDU वाली गंठबंधन की सरकार को भारी बहुमत से विजयी बनाया था। इसी परिणाम को ध्‍यान में रखते हुए भाजपा को उम्‍मीद थी, कि उसे बांकीपुर उपचुनाव में भी जनता का समर्थन मिलेगा, लेकिन इसका उलटा हुआ और जनता ने इस बार जन सुराज पर अपना विश्‍वास जताया।

प्रशांत किशोर ,जन सुराज के प्रत्याशी 

प्रशांत किशोर को मिले 64,151 वोट

प्रशांत किशोर को इस उपचुनाव में कुल 64,151 वोट मिले, वहीं भाजपा के प्रत्‍याशी नीरज कुमार सिन्‍हा को 44,827 मत मिले और राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले। प्रशांत किशोर और नीरज कुमार के बीच 19,324 वोटों का अंतर रहा, जो यह बताता है, कि बांकीपुर की जनता को उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उठाए गए मुद्दे सही लगे और उन पर भरोसा दिखाया।  

प्रशांत किशोर ने मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरा

जब से नीत‍ीश कुमार ने बिहार के मुख्‍यमंत्री का पद छोड़ा और भाजपा ने अपने मंत्री सम्राट चौधरी को मुख्‍यमंत्री बनाया है, तब से विपक्षी खेमा बिहार सरकार पर हमलावर है। इसी मुद्दे को भी प्रशांत कुमार ने जमकर उठाया। उन्‍होंने कहा, कि आज बिहार में ऐसा मुख्‍यमंत्री है, जिन पर हत्‍या से लेकर कई मामले दर्ज़ हैं। बिहार में यह भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है, जिसको लेकर विपक्षी खेमा भाजपा को लगातार घेर रही है।

यह तो वक़्त ही बताएगा

इससे पहले विधापसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री  नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए की सरकार को पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन नीतीश कुमार के राज्‍यसभा में जाने के बाद भाजपा ने सम्राट चौधरी को मुख्‍यमंत्री बनाने का फ़ैसला किया। अब यह तो वक़्त ही बताएगा, कि भारतीय जनता पार्टी का यह निर्णय कितना सही साबित होता है।

रोजगार, शिक्षा और विकास को बनाया मुद्दा

उपचुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार, पलायन रोकना और सम्‍पूर्ण विकास जैसे मुद्दे उठाए थे, जिसमें जनता ने सहमती जताई है। बिहार में रोजगार, शिक्षा और विकास पर अभी भी बहुत काम किया जाना बाक़ी है। यही कारण है, कि प्रशांत किशोर ने इन मूलभूत समस्‍याओं को उठाया और जनता ने इस पर सहमती भी जताई। चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि लोकतंत्र में हार-जीत स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, कि जिन्होंने उन्हें मत और विश्वास दिया, वे उनके प्रति कृतज्ञ हैं और बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के हित में कार्य करेंगे। उन्‍होंने उन मतदाताओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने दूसरे उम्मीदवारों को समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार की बदलती बयार: बिहार राजनीति के मुख्‍य स्‍तम्‍भ नीतीश कुमार हुए भावूक’

बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत

दूसरी तरफ़ भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव हारने के बाद हार की समीक्षा करने में लगी हुई है। हार की समीक्षा के लिए बिहार सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। भाजपा एक तरफ़ हार की समीक्षा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ़ जन सुराज के समर्थक प्रशांत किशोर की जीत पर खुशि‍यां मना रहे हैं। इसे बिहार की राजनीति में नए बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। नीतीश कुमार जनता से जुड़े हुए मुख्‍यमंत्री थे। बिहार में उनकी छवि इतनी बड़ी थी, कि आज भी लगता है, कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्‍यमंत्री हैं। उनके हटने से बिहार में मुख्‍यमंत्री जैसे पद पर खालीपन सा देखा जा रहा है।     

मनोज भारती प्रदेश अध्यक्ष जन सुराज

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message