Headlines

‘बिहार की बदलती बयार: बिहार राजनीति के मुख्‍य स्‍तम्‍भ नीतीश कुमार हुए भावूक’

नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बिहार में एक अलग पहचान दी और जेडीयू को अपने सिद्धांतों और विचारों से बिहार की मिट्टी से सिंचकर बड़ा किया।
  • क़रीब दो दशक बिहार की राजनीति के रहे प्रमुख चेहरा
  • अतिंम कैबिनेट बैठक में हुए भावूक

क्‍यों न हों मायूस!

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के लिए वो अत्‍यंत भावूक पल रहा होगा, जब वो आख़‍िरी बार कैबिनेट बैठक में आए और हो भी क्‍यों ना, क्‍योंकि क़रीब दो दशक से जिस बिहार के लिए नीतीश कुमार समर्पित रहे, ज़मीनी स्‍तर पर काम करते रहे और हर वर्ग के लोगों के साथ जुड़े रहे। इतने लंबे समय तक बिहार की राजनीति में मुख्‍यमंत्री पद पर बने रहना एक बड़ी बात है।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र’

जनता की पहली पसंद नीत‍ीश कुमार

नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति को बड़े क़रीब से देखा है और उनकी छवि हमेंशा साफ़-सुथरे नेता के रूप में होती रही। यह ज़रूर है, कि पार्टियों के साथ उनके मतभेद रहे हैं, वो चाहे बीजेपी हो या आरजेडी। इसके बावजूद वो हमेंशा से बिहार के मुख्‍यमंत्री पद के प्रमुख चेहरा रहे। नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बिहार में एक अलग पहचान दी और जेडीयू को अपने सिद्धांतों और विचारों से बिहार की मिट्टी से सिंचकर बड़ा किया। यही कारण है, कि बिहार की जनता ने जेडीयू में विकास को देखा, सुरक्षा को देखा, लालटेन युग से बिजली की ओर देखा और गुंडाराज के विपरित सुशासनव लोकतंत्र को महसूस किया। यही वजह है, कि नीतीश इतने लंबे समय तक जनता की पहली पसंद बने रहे।

यह भी पढ़ें: ”बिहार की बदलती बयार”: ये राजनीति है भईया! यहां कोई ठोर-ठिकाना नहीं  

बीजेपी के लिए भी चुनौती

भारतीय जनता पार्टी के लिए उनकी जगह ले पाना इतना आसान नहीं है और सम्राट चौधरी पर नीतीश कुमार के विचारों कों बिहार की जनता के साथ आगे लेकर बढ़ने की चुनौती होगी। नीतीश कुमार बिहार में बड़ा चेहरा हैं, जिसे जनता का प्‍यार मिलता रहा है। ख़ैर नीतीश कुमार ने कहा, कि नई सरकार को उनका समर्थन मिलता रहेगा। सच यह भी है, कि समय के साथ बदलाव होते रहे हैं। शुरू में यह बदलाव अटपटा सा लगता भी है। नीतीश अब राज्‍य सभा में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

यादग़ार र‍हेगा 14 अप्रैल

14 अप्रैल का दिन नीतीश कुमार के लिए भावूक भरा रहा और बिहार की राजनीति व जनता के लिए भी मायूसी भरा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यादगार समूह फ़ोटो खिंचवाया। यह तस्वीर दो दशक लंबे ‘नीतीश युग’ के समापन के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ”बिहार की बदलती बयार”: निशांत कुमार का ‘जेडीयू’ ने किया ”वेलकम”

क्‍या कहा नीतीश कुमार ने?

इस दौरान बिहार राजनीति का नया चेहरा सम्राट चौधरी और बीजेपी व जेडी़यू के अन्‍य वरिष्‍ठ नेता उपस्‍थि‍त रहे। बिहार सरकार के मंत्री एवं भाजपा नेता लखेंद्र पासवान ने कहा, कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक नज़र हुए और उन्होंने नई सरकार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया है, कि भविष्य में भी वह बिहार के निर्माण और विकास में जुड़े रहेंगे।

Video: PBSHABD

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message