Headlines

‘बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र’

नितिश कुमार ने विश्‍वास जताया है, कि, बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा।
  • केंद्र के सहयोग के लिए पीएम मोदी का जताया आभार
  • कहा नई सरकार को देंगे पूरा समर्थन

राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस्‍तीफ़ा देने के बाद, उन्होंने लोक भवन में राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। इस्तीफ़ा सौंपने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोक भवन से बाहर निकलकर अपने मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) लौट गए।

इस्‍तीफ़े के बाद नीतीश कुमार का पहला पोस्‍ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, कि  कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार NDA की सरकार बनी थी। तब से राज्य में क़ानून व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त हुई और बिहार में लगातार विकास हुआ है। सरकार ने हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है और कभी भेदभाव नहीं किया। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि जैसे क्षेत्र में काम किया है। महिलाओं से लेकर युवाओं तक के लिए सरकार ने बढ़चढ़ कर काम किया है।

यह भी पढ़ें: ”बिहार की बदलती बयार”: निशांत कुमार का ‘जेडीयू’ ने किया ”वेलकम”

बिहार और तेज़ी से होगा विकसित

साथ ही नीतीश कुमार ने कहा, कि अगले 5म वर्षों में (2025 से 2030) के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे काम में और तेज़ी आएगी और बिहार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बिहार के विकास में केंद्र सरकार का हमेंशा से पूरा सहयोग मिलता रहा है और इसके लिए नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्‍यवाद किया। उन्‍होंने विश्‍वास जताया है, कि, बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा और तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान निभाएगा।

यह भी पढ़ें: ”बिहार की बदलती बयार”: ये राजनीति है भईया! यहां कोई ठोर-ठिकाना नहीं  

नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन

मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम करने के साथ-साथ लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था, कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफ़ सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा व बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

 आख़‍िर में उन्‍होंने सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message