Headlines

महीनों की हलचल के बाद एक बार फ‍िर ‘NEET EXAM’

NEET पेपर लीक के बाद किसी को समझ नहीं आया आख़‍िर ऐसा कैसे हो गया। क़रीब 23 लाख छात्रों का चेहरा मायूसी में डूब गया।
  • पेपर लीक के संदेह में 22 तक बैन है टेलिग्राम
  • छात्रों को मिलगा 15 मिनट अधिक समय

पेपर लीक के बाद क्‍या-क्‍या ना हुआ!

आख़‍िरकार महीनों के उठापटक, जांच-पड़ताल, CBI रिमांड, गिरफ़्तारी और आंदोलन के बाद 21 जून का वो दिन आ ही गया, जब NEET की दोबारा परीक्षा होगी। 3 मई को जब विद्यार्थी परीक्षा केंद्र से निकले थे, तो उनके चेहरे पर एक ख़ुशी थी, लेकिन 12 मई को जब पेपर लीक होने की सूचना मिली, तो यही ख़ुशी पलभर में उदासी में बदल गया। किसी को समझ नहीं आया आख़‍िर ऐसा कैसे हो गया। क़रीब 23 लाख छात्रों का चेहरा मायूसी में डूब गया। देश में पेपर रद्द होने की ख़बर आए दिन मिलती रहती है, लेकिन NEET पेपर लीक ने पूरे देश के विद्यार्थियों को एकजुट कर दिया और सबने मिलकर सरकार व नेशनल टेस्‍ट एजेंसी (NTA) से सवाल करना शुरू किया।

यह भी पढ़ें: NEET 2026: टेलीग्राम को लगा झटका दिल्ली हाई कोर्ट ने की याचिका खारिज

मिलकर उठी आवाज़, तो जागा प्रशासन

आवाज़ इतनी तेज़ थी, कि सरकार को NEET पेपर लीक मामले में CBI जांच के आदेश देने पड़े। जांच में ऐसे चौंकाने वाले ख़ुलासे हुए, कि इसने सबको हैरानी में डाल दिया और टेस्‍ट एजेंसी पर ही प्रश्‍न उठने लगे, कि‍ कहीं ये मामले पहले से तो नहीं चले आ रहे। ख़ैर जांच में इतनी तेज़ी आई, कि एक के बाद एक गिरफ़्तारी होने लगी और बड़े-बड़े मास्‍टरमाइंड इसमें पकड़े गए। इनके तार दिल्‍ली, हरियाणा से लेकर महाराष्‍ट्र तक इनकी तारें जुड़ी हुई थी। इस पेपर लीक में यह पता चला, कि कैसे लाखों रुपये में छात्रों का भविष्‍य ख़रीद लिया जाता है।

छात्रों के हित में NTA

इसके बाद NTA ने छात्रों के हित में काम करते हुए उनकी फ़ीस लौटाने के साथ-साथ दोबारा परीक्षा देने वाले हर विद्यार्थि‍यों का ख़र्च उठाने का वादा भी किया। इसके अलावा समयसीमा में भी 15 मिनट का इज़ाफ़ा किया गया है। अब परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी, जिससे छात्रों को समय को मैनेज करने में आसानी होगी। पेपर लीक ना हो इसके लिए सरकार और NTA ने कड़े क़दम उठाए और टे‍लीग्राम जैसे सोशल मीडिया को पेपर लीक आशंका में 22 तारिख़ तक बैन रखने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद हाई कोर्ठ ने भी इस आदेश को सही माना। इसके अलावा सभी छात्रों और अभि‍वाहकों से अफ़वाहों पर ध्‍यान ना देने की अपील की थी। उम्‍मीद है, कि इस बार NEET में कोई ख़ामी ना हो और मेहनती विद्यार्थी अपनी सही मंज़‍िल तक पहुंच सकें।           

यह भी पढ़ें: NEET 2026: आख़‍िर क्‍यों नहीं रुक रहा पेपर लीक होने का सिलसिला?

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message