Headlines

आम बजट 2026: कुछ सस्‍ता, तो कुछ म‍हंगा

आम बजट 2026 विश्‍वभर में मौजूद असुरक्षा को देखते हुए आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। इस बजट में ज़्यादा लोक-लुभावने वादे नहीं किए गए हैं और यही समय की मांग भी है। आज पूरा विश्‍व जहां आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा है, वहीं भारत ने अपने बजट के माध्‍यम से आर्थिक रूप से मजबूत होने की राह पेश की है। बजट में रोज़गार के साथ-साथ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं और प्रस्‍ताव रखे गए हैं। बजट में वित्‍तमंत्री ने कहा, कि यह बजट समाज के हर वर्ग के लिए है, ताक़‍ि समाज का हर वंचित व्‍यक्‍ति इसका लाभ उठा सके।

बजट में कई वस्‍तुओं के शुल्‍क को कम या ख़त्‍म कर दिया है। इसका मक़सद देश में इन चीज़ों के उत्‍पादान को बढ़ाना है, जो देश को आर्थि‍क रूप से मज़बूत‍ी देगा। आइए जानते हैं, कि किन चीज़ों पर अब कम ख़र्च करना होगा और कौन-से सामान अब महंगे हो गए हैं-

क्‍या-क्‍या हुआ सस्‍ता?

1.  इलेक्‍ट्र‍िक गाड़‍ियों में इस्‍मेमाल होने वाली लिथियम आयन बैटरी

2. दवाएं और औषधि‍

3. लेदर के सामान

4. फ़ुटवियर

5. कपड़े

6. चमड़ा उत्‍पाद

7. ओवन्‍स के सामान

8. मोबाइल

9. इलेक्‍ट्र‍िक गाड़‍ियां

10. एयरक्राफ़्ट के इंजन पार्टस

11. सीएनजी गैस उत्‍पाद में छूट

12. खेलकूद के सामान

13. काजू, बादाम, अखरोट, मखाना, किसमिस

क्‍या हुआ महंगा?

1. डिजिटल स्‍टिल इमेज विडियों कैमरा के पार्टस

2. एक्‍स-रे मशीन की एक्‍स-रे ट्यूब

3. विडियो गेम के पार्टस

4. कैस्‍टर ऑयल केक

5. तंबाकू, शराब, सिगरेट, पान मसाला

6. समुद्री खाद्य पदार्थ

7. फ़‍िल्‍म बनाने के लिए टेलीविज़न उपकरण, कैमरा

8. एटीएम व कैश डिस्‍पेंशर के पार्टस

9. बॉयलर को तैयार करने वाले पाइप और ट्यूब

10. सोलर सेल

11. चिड़‍ियाघर से आयात पशु और पक्षी

12. छाता

13. पोटेशियम हाइड्रॉक्‍साइड

14. लग्‍ज़री घड़ी

15. कॉफ़ी वेंडिंग मशीने

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message