Headlines

आम बजट 2026: आम बजट की टॉप 25 मुख्‍य बातें

इस आम बजट 2026 में मुख्‍य रूप से छोटे उद्योग, मैन्‍युफ़ैक्‍चरिंग, किसान, महिला, स्‍वास्‍थ्‍य और युवाओं के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र की खुलकर चर्चा की गई है। इस बजट में आत्‍मनिर्भर और विकसित भारत की झलक साफ़ देखी जा सकती है। यह बजट वैश्‍विक उथल-पुथल को देखते हुए आत्‍मनिर्भर बनाने वाला बजट है, जहां युवाओं के लिए एमएसएमई पर ख़ासा ज़ोर दिया गया है। इसमें देश की बुनियादी ढाचों ध्‍यान दिया गया है, जहां रोज़गार सृजन के अवसर पैदा होते हुए भी देखे जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बजट का टॉप 25 मुख्‍य बातें-

1. अगले 5 वर्षों में 10 हज़ार करोड़ रुपये के लागत के साथ बायोफ़ार्मा शक्‍ति का प्रस्‍ताव रखा, गया है, जिसमें मधुमेह, ऑटोइम्‍यून और केंसर जैसे इलाज में इम्‍तेमाल होने वाली दवाएं सस्‍ती हो जाएंगी।

2. इंडिया सेमीकंडक्‍टर मिशन 2.0 का शुभारंभ किया जाएगा।

3. इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सामान के उत्‍पादन के लिए ख़र्च को 40,000 करोड़ तक बढ़ा दिया गया है।

4. रेयर अर्थ परमानेंट मैग्‍नेट योजना के तहत ओडिशा, केरल, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में खनिज कॉरिडोर स्‍थापित किए जाएंगे।

5. घरेलू रासायनिक उत्‍पादन बढ़ाने और निर्यात-निर्भरता कम करने के लिए 3 रासायनिक पार्कों की स्‍थापना की जाएगी।

6. कंटेनर विनिर्माण योजना के लिए 5 वर्षों के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Isometric colorful concept with textile factory worker standing near big weaver loom 3d vector illustration SSUCv3H4sIAAAAAAACA3VRy2rDQAz8FbFnt27JzbdSQmmgENpj6EHeVRzh9W7Yh50Q/O/VJm7JpTe9ZjQaXVSLkbVqLoqtzTEFTOydap4rRYaTD4xWNU9zpWLClCNFmZVMY6JOutf8l2R3KXXVqHdnClfBCjC3UvrgqMladORzVHP1N3q3Ntavlo8PLyH9B/uuFHbk9LmoEBmBLOFV1E5a/ZQoDIvCkQ35W4jZcAnV6DVa6a/KBbLWD6XaBTweWAceKZTcUNShSIt+ILlCg/bWh322EjhNxwQTpwMkOiW2BHvUYtQZJh96CiBGOcOuA0cYoOUOJkKhBuv9ACsDI5V5uDf8EdbiNrbCtt5+gRDAJzkjIHaw2b7B3ocBiy3pVFxT1WLfjSvWi7CMtm5zZEcx1rx8QeyplO/lqfM8/wArfLee8gEAAA==

7. रेशम, ऊन और जूट जैसे प्राकृतिक फ़ाइबर्स में आत्‍मनिर्भर बनने के लिए राष्‍ट्रीय फ़ाइबर योजना।

8. टेक्‍सटाइल क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए टेक्‍सटाइल पार्क की स्‍थापना।

9. खादी, हथकरघा और हस्‍तशिल्‍प को बेहतर बनाने के लिए महात्‍मा गांधी ग्राम स्‍वराज योजना।

10. विश्‍व स्‍तर पर वस्‍त्रों और परिधानों को बढ़ावा देने के लिए टेक्‍स-ईको पहल।

11. चैंपियन एमएसएमई के लिए 10 हज़ार करोड़ की एसएमई विकास निधि का प्रस्‍ताव।

12. आत्‍मनिर्भर भारत निधि में 2 हज़ार करोड़ के टॉप-अप की घोषणा।

13. सात हाई-स्‍पीड रेल कॉरिडर की घोषणा इस बजट में की गई है।

14. अगले 5 वर्षों में 20 नए राष्‍ट्रीय जलमार्ग शुरू किए जाएंगे।

15. सीमेंट, इस्‍पात, रसायन और विद्युत जैसे औद्योगिक क्षेत्र को 20 हज़ार करोड़ रुपये का प्रस्‍ताव।

16. रक्षा व्‍यवस्‍था को और मजबूत करने के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें रक्षा पेंंशन के ख़र्च में भी इज़ाफ़ा किया गया है।

17. कैंसर की 17 और दुर्लभ बिमारियों की 7 दवाएं सस्‍ती की जाएंगी।

18. 50 प्रतिशत ज़‍िला अस्‍पतालों में आपातकालीन और ट्रॉमा केयर केंद्रों की स्‍थापना की जाएगी।

19. आयुर्वेद की ज़रूरत को देखते हुए और बढ़ावा देने के लिए 3 नए एम्‍स खोले जाएंगे।

20. छात्राओं की पढ़ाई को ध्‍यान में रखते हुए हर ज़ि‍ले में 1 छात्रावास खोले जाएंगे।

21. टीसीएस दर घटकर 2 प्रतिशत कर दी गई है।

22. पशु चिकित्‍सा पेशेवरों की संख्‍या को 20 हज़ार से अधि‍क करने की योजना।

23. एनिमेशन, विज़ुअल इफ़ेक्‍ट्स, गेमिंग और कॉमिक्‍स (एवीजीसी) उद्योग के लिए मुंबई में माध्यमिक विद्यालयों में 1500 और 500 महाविद्यालय में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब स्‍थापित करने में सहायता देने का प्रस्‍ताव।

24. महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए शी-मार्ट का ऐलान किया गया है।

25. एमएसएमई को ट्रेड्स के साथ 7 लाख करोड़ की धनराशि‍ का प्रस्‍ताव।    

यह भी पढ़ें:

आम बजट 2026: संपन्न किसान, तो समृद्ध देश

आम बजट 2026: कुछ सस्‍ता, तो कुछ म‍हंगा

More Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार कौन हैं? जानिए सब्ज़ी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

Send Us A Message