Headlines

चार धाम यात्रा के लिए पीएम मोदी ने कौन-से पांच संकल्प लेने की अपील की?

चार धाम की यात्रा शुरू कर दी गई है, जिसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
  • 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ का खुला था कपाट
  • पीएम ने कहा, चार धाम यात्रा भारत की संस्‍कृति को करती है प्रस्‍तुत

बीते दिनों चार धाम की यात्रा शुरू कर दी गई है, जिसमें केदारनाथ और ?बद्रीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस चार धाम यात्रा को राष्‍ट्र के विश्वास, एकता, प्रकृति की गरिमा, राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र के प्रति हमारी ज़‍िम्मेदारियों से जुड़ने और समृद्ध परंपराओं के सम्मान का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया के अवसर पर शुरू हुई चारधाम यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र के माध्‍यम से इस चार धाम यात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों से 5 संकल्‍प लेने की अपील की है। ये अपील हैं:

1) उन्‍होंने धर्म स्थलों और आस-पास के स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने, नदियों को साफ़ रखने और प्‍लास्‍टिक का प्रयोग न करने की अपनी की है।

2) प्रकृति के प्रति संवेदनशील हों और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

3) चार धाम यात्रा में नियमों और यातायात के निर्देशों का पालन करें।

4) उन्‍होंने नागरिकों से कहा है, कि वो इस यात्रा के दौरान लोकल वस्‍जुओं की ज़्यादा से ज़्यादा ख़रीदारी करें।

5) इस चार धाम यात्रा के लिए सेवा, सहयोग और एकता बनाए रखने की अपील की है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने वृत्तांत (रिपोर्ट) लिखने वालों भी कहा है, कि वे उत्तराखंड की लोक कथाओं और लघु परंपराओं को लोगों के सामने प्रेरणा के तौर पर पेश करें।

More Posts

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

Send Us A Message