Headlines

नोएडा में ऑपरेशन Cy-Vajra का बड़ा एक्शन, 60 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 49 आरोपी गिरफ़्तार

नोएडा पुलिस के ऑपरेशन Cy-Vajra में 60 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ। 8 अवैध कॉल सेंटरों पर कार्रवाई के दौरान 49 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमें एक नाइज़ीरियाई नागरिक भी शामिल है।
  • लोग डरकर साइबर क्राइम का हो जाते हैं शिकार
  • हेल्पलाइन नंबर 1930 या NCRP पोर्टल पर करें शिकायत

अच्‍छे-अच्‍छे पढ़े-लिखे लोग भी हो रहे हैं ठगी का शिकार

हमारे देश में आज बड़े पैमाने पर साइबर ठगी हो रही है। जैसे-जैसे हम ख़ुद को अपडेट कर रहे हैं, वैसे-वैसे ये साइबर अपराधी भी ठगी के नए-नए तरीक़ों की खोज कर रहे हैं। ऐसे में अच्‍छे-अच्‍छे पढ़े-लिखे लोग भी इनके झांसे में आकर इनका शि‍कार बन रहे हैं और आए दिन हमें यह ख़बरे देखने और सुनने को मिलती रहती है। इस ठगी के चक्‍कर में आत्‍महत्‍या जैसी ख़बरे भी सुनाई देती हैं।

साइबर अरेस्‍ट का ख़तरा, डरें नहीं

साइबर क्राइम के अंतर्गत अब साइबर अरेस्‍ट का ख़तरा पिछले कुछ वर्षों में बढा है, जिसके अंतर्गत लोगों को डराकर-धमकाकर उन्‍हें डिजिटली बंधक बनाकर उनक सारे पैसे खाते से निकाल लेते हैं। कभी-कभी तो करोड़ों रुपये भी ये अपराधी आसानी से पुलिस और कोर्ट के नाम पर डरा कर हड़प लेते हैं। बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए आज लोगों को अलग-अलग प्‍लेटफ़ॉर्म से साइबर के प्रति जागरुकता बढ़ाई जा रही है। जगह-जगह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसमें यह बताया जाता है, कि डरें नहीं और साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। 

यह भी पढ़ें: बारुईपुर गैंगरेप केस: इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात, बेटियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल     

नोएडा में ऑपरेशन “Cy-Vajra”  

इस बीच नोएडा के कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस को साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों को पकड़ने में बड़ी कामसाबी हासिल हुई है। दरअसल पुलिस ने साइबर अपराधियों के ख़‍िलाफ़ सबसे बड़ा अभियान ऑपरेशन “Cy-Vajra” चलाकर साइबर क्राइम से जुड़े बड़े नेटवर्क को ध्‍वस्‍थ करने का काम किया। इस दौरान डिजिटल और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 60 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

700 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ

ऑपरेशन “Cy-Vajra” के अंतर्गत नोएडा में अवैध रूप से चलाए जा रहे 8 कॉल सेंटरों का पर्दाफ़ाश हुआ। इस दौरान पुलिस ने इस मामले से जुड़े 700 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की, जि‍सके बाद पुलिस की जांच तेज़ हुई और म्यूल बैंक खाते का पता चला, जिसे बेचने और साइबर ठगी के नेटवर्क को सहयोग देने के आरोप में 49 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया। बड़ी बात यह है, कि गिरफ़्तार आरोपियों में एक नाइज़ीरिया देश का भी है।

यह भी पढ़ें: रिश्‍तों की डोर कमज़ोर करती डिजिटल दुनिया

क्‍या-क्‍या मिला पुलिस को?

ऑपरेशन “Cy-Vajra” के दौरान हुई कार्रवाई में पुलिस को 67 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप, 76 सिम कार्ड और 81 डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ 5 लाख रुपये से अधिक की नक़दी मिली। बता दें, कि नाइज़ीरियाई नागरिक से जो डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, उनका संबंध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज की कई शिकायतों से भी मिला है।

इस दौरान डीसीपी साइबर ने कहा, कि साइबर अपराध के ख़ि‍लाफ़ सख़्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या NCRP पोर्टल पर देने की अपील की है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message