Headlines

IPL 2026: कोलकाता ने जीत के साथ बरक़रार रखी प्‍लेऑफ़ की उम्‍मीद (KKR VS MI)

प्‍लेऑफ़ की एक जगह अभी भी खा़ली है और इसके लिए 3 टीमें मजबूत स्‍थि‍ति में हैं।
  • कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया
  • प्‍लेऑफ़ की एक जगह अभी भी खाली

3 टीमों में है प्‍लेऑफ़ की असली लड़ाई

ईडन गार्डन के मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियन्‍स (MI) को हराकर अपनी प्‍लेऑफ़ में जाने की उम्‍मीद को बरक़रार रखा है। बता दें, कि प्‍लेऑफ़ में बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद ने पहले ही अपनी जगह पक्‍की कर ली है। प्‍लेऑफ़ की एक जगह अभी भी खाली है और इसके लिए 3 टीमें मजबूत स्‍थि‍ति में हैं। इसमें राजस्‍थान, कोलकाता और लगातार 6 मैच हार चुकी पंजाब है। इसके चेन्‍नई और दिल्‍ली भी इस रेस में हैं, लेकिन उनकी प्‍लेऑफ़ में जाने की उम्‍मीद कम ही लगती है। राजस्‍थान यदि अपना आख़िरी मैच मुंबई से जीत जाती है, तो वो ऑटोमैटिक प्‍लेऑफ़ में प्रवेश कर जाएगी।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के सामने लखनऊ एक नहीं चली (RR VS LSG)

MI की ख़राब बल्‍लेबाजी

बारिश से बाधि‍त मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फ़ैसला लिया और मुंबई को 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ़ 147 रन ही रोक दिया। MI के सभी बल्‍लेबाज KKR की गेंदबाजी के आगे संघर्ष करते नज़र आए और सबसे ज़्यादा कॉर्बिन बॉस्‍च ने 32 रन बनाया। इससे पहले मुंबई के सलामी बल्‍लेबाज रेयान रिकेल्‍टन और रोहित शर्मा सस्‍ते में आउट हुए। नमन धीर खाता नहीं खोल पाए। सूर्यकुमार यादव अपने फ़ॉर्म से जूझ रहे हैं और कप्‍तान हार्दिक पांड्या भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए।

KKR की सकारात्‍मक गेंदबाजी

KKR की तरफ़ से कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्‍यागी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। दसूरी तरफ़ सुनील नारायण ने तो 4 ओवर में मात्र 13 रन ही खर्च किए और 1 विकेट लिया। कोलकाता की गेंदबाजी काफ़ी सटीक और सकारात्‍मक रही। यही कारण है, कि मुंबई 150 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। MI का पारफ़ॉर्मेंस इस IPL में बहुत अच्‍छा नहीं रहा। बल्‍लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक संघर्ष करते नज़र आए। MI पहले ही प्‍लेऑफ़ की रेस से बाहर हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: हैदराबाद ने की जीत के साथ प्‍लेऑफ़ में एंट्री, गुजरात भी प्‍लेऑफ़ में (CSK VS SRH)

मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल की अहम साझेदारी

KKR ने 148 के लक्ष्‍य का पीछा करने के लिए तेज़ी नहीं दिखाई। भले ही उसके 54 रन पर 3 विकेट गिर गए थे, लेकिन मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल की 64 रन साझेदारी इस मैच में कोलकाता के लिए निर्णायक साबित हुई। मनीष पांडे ने जहां 45 रन बनाए, वहीं रोवमैन पॉवेल ने 40 रन की पारी खेली। KKR ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया और अपने प्‍लेऑफ़ में जाने की उम्‍मीद को क़ायम रखा है। मनीष पांडे को सूझबूझ भरी बल्‍लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

टीमस्‍कोरविकेट
MI20 ओवर में 1478
KKR18.5 ओवर में 1486

Photo Credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message