Headlines

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के सामने लखनऊ एक नहीं चली (RR VS LSG)

RR जब मैदान में उतरी, तो लगा ही नहीं, कि उन पर 200 से ज़्यादा के लक्ष्‍य का दबाव है।
  • 7 विकेट से जीती राजस्‍थान
  • लखनऊ पर जमकर बरसे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी अकेले मैच किया ख़त्‍म

जयपुर के मैदान में वैभव सूर्यवंशी का बल्‍ला ऐसा बोला, कि लखनऊ के 220 रन भी कम लगने लगे और राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) बड़ी आसानी से 221 रन के बनाने में कामयाब रहा। RR जब मैदान में उतरी, तो लगा ही नहीं, कि उन पर 200 से ज़्यादा के लक्ष्‍य का दबाव है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की गेंदबाजी साधारण रही, जिसकर फ़ायदा वैभव सूर्यवंशी ने ख़ूब उठाया और मात्र 38 गेंदों में 10 छक्‍के और 7 चौके लगाकर 93 रन बना डाले, लेकिन शतक से चूक गए। ऐसी तुफ़ानी बल्‍लेबाजी के आगे लखनऊ संभल नहीं पाई। इसकर अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि राजस्‍थान ने मात्र 3 विकेट खोकर और 5 गेंदें शेष रहते हुए मैच ख़त्‍म कर दिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: हैदराबाद ने की जीत के साथ प्‍लेऑफ़ में एंट्री, गुजरात भी प्‍लेऑफ़ में (CSK VS SRH)

मैन ऑफ़ द मैच वैभव सूर्यवंशी

221 रन का पीछा करने उतरी RR ने तेज़ शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए यशस्‍वी जायसवाल (43) और वैभव सूर्यवंशी के बीच 39 गेंदों में 75 और दूसरे विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल (नाबाद 53) के बीच 45 गेंदों में 105 रन की साझेदारी हुई और LSG बस मैदान में चौकेव छक्‍के देखती रह गई। सूर्यवंशी को इस तुफ़ानी बल्‍लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। RR ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

जोश इंगलिस और मिशेन मार्श की दमदार साझेदारी

इससे पहले टॉस जीतकर RR ने LSG को पहले बल्‍लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। लखनऊ की शुरुआत भी काफ़ी अच्‍छी रही और मिशेल मार्श ने पिछले मैच की पारी को दोहराते हुए जोश इंगलिस के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंदों में ही 109 रन की साझेदारी की। जोश इंगलिस ने 29 गेंदों में जहां 60 रन की पारी खेली, वहीं मिशेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रन की पारी खेली और एक बार फ‍िर शतक से चूक गए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: मिचेल स्‍टार्क ने दिल्‍ली की कराई वापसी, राजस्‍थान की पारी लड़खड़ाई  (DC VS RR)

LSG का मीडिल ऑर्डर संघर्ष

जोश इंगलिस के आउट होने के बाद LSG के रनरेट में गिरावट आई। निकलस पूरन और कप्‍तान रिषभ पंत की धीमी बल्‍लेबाजी LSG को भारी पड़ी। दरअसल लखनऊ की यह दिक़्कत पूरे IPL के दौरान सामने आई है। उसका मीडिल ऑर्डर संघर्ष करता नज़र आया। इस मैच में भी लखनऊ 250 के स्‍कोर पर पहुंचती दिखाई दे रही थी, लेकिन जोश इंगलिस और मिशेल मार्श के अलावा कोई ख़ास परफ़ॉर्मेंस नहीं नज़र आया। इसके अलावा लखनऊ की गेंदबाजी भी लचर रही।        

Photo Credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message