Headlines

IPL 2026: हैदराबाद ने की जीत के साथ प्‍लेऑफ़ में एंट्री, गुजरात भी प्‍लेऑफ़ में (CSK VS SRH)

कुल मिलाकर अब 3 टीमों को प्‍लेऑफ़ में जगह मिल गई है, जिसमें बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद शामिल हैं।
  • रोमांचक मैच में 5 विकेट से जीती हैदराबाद
  • चेन्‍नई IPL से लगभग बाहर

3 टीमें प्‍लेऑफ़ में

चेन्‍नई के चेपॉक मैदान में सनराजर्स हैदराबाद (SRH) इस उम्‍मीद से उतरी थी, कि आज जीतकर प्‍लेऑफ़ में जगह बनानी है और हैदराबाद ने ठीक वैसे ही किया। SRH ख़ुद तो प्‍लेऑफ़ में गई ही, साथ में गुजरात को भी 16 अंक होने के चलते प्‍लेऑफ़ में एंट्री मिल गई और उसका अभी एक मैच बाक़ी है। कुल मिलाकर अब 3 टीमों को प्‍लेऑफ़ में जगह मिल गई है, जिसमें बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद शामिल हैं। अभी प्‍लेऑफ़ की एक जगह बाक़ी है, जिसके लिए 5 टीमें अभी लड़ रही हैं। बता दें, कि मुंबई और लखनऊ ख़राब परफ़ॉर्मेंस की वजह से पहले ही बाहर हो चुकीं हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: मिचेल स्‍टार्क ने दिल्‍ली की कराई वापसी, राजस्‍थान की पार लड़खड़ाई  (DC VS RR)

CSK कुछ रन शॉट रह गया

इससे पहले चेपॉक में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) ने पिच को देखते हुए टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। चेन्‍नई के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए, यहीं कारण है, कि CSK टॉस जीतकर बहुत बड़ा स्‍कोर नहीं बना पाई। अगर चेन्‍नई 10 से 15 रन और बनाने में कामयाब हो जाती, मैच का परिणाम दूसरा हो सकता था। CSK का कोई भी बल्‍लेबाज 50 का आंकड़ा नहीं छू पाया। डेवाल्‍ड ब्रेविस ने सबसे अधि‍क 44 रन बनाए।  

ईशान किशन और हेनरिक क्‍लासेन की अहम साझेदारी

181 रन का पीछा करने उतरी SRH ने ट्रेविस हेड (6)  और अभि‍षेक शा्मस (26) का विकेट जल्‍द गवां दिया। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्‍लासेन के बीच 75 रन की महत्‍वपूर्ण साझेदारी हुई। पिच को देखते हुए हैदराबाद के लिए भी लंबे-लंबे शॉट लगाना आसान नहीं था, लेकिन किशन और क्‍लासेन ने सूझबूझ के साथ बल्‍लेबाजी करते हुए हैदराबाद को मैच में बनाए रखा। 75 रन की साझेदारी में ख़ासतौर पर क्‍लासेन की 26 गेंदों में 47 रन की पारी ने टीम को मजबूती दी और बाक़ी का काम ईशान किशन ने 70 रन की पारी खेलकर पूरा किया। हैदराबाद ने 1 ओवर शेष रहते 5 विकेट से यह मुक़ाबला जीत लिया।

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: बेंगलुरु प्‍लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम, पंजाब बाहर होने के क़गार पर (PBK VS RCB)

कमिंस की शानदार गेंदबाजी

SRH की गेंदबाजी में कप्‍तान पेट कमिंस ने शानदारी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। साथ ही साकिब हुसैन ने भी 4 ओवेर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। ईशान किशन को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।   

टीमस्‍कोरविकेट
CSK 20 ओवर में 1807
SRH 19 ओवर में 1815

Photo Credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message