Headlines

IPL 2026: मिचेल स्‍टार्क ने दिल्‍ली की कराई वापसी, राजस्‍थान की पारी लड़खड़ाई  (DC VS RR)

एक समय राजस्‍थान का स्‍कोर 14 ओवर में 160 पर 2 विकेट था और RR बड़े स्‍कोर की तरफ़ बढ़ रही थी। तभी दिल्‍ली के कप्‍तान अक्षर पटेल ने मिचेल स्‍टार्क को गेंद थमाई।
  • मिचेल स्‍टार्क ने एक ही ओवर में लिए 3 विकेट
  • दिल्‍ली की प्‍लेआफ़ की उम्‍मीदें बरक़रार

मिचेल स्‍टार्क बेस्‍ट

दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) के मैच में मिचेल स्‍टार्क की गेंदबाजी देखने लायक थी। एक समय राजस्‍थान का स्‍कोर 14 ओवर में 160 पर 2 विकेट था और RR बड़े स्‍कोर की तरफ़ बढ़ रही थी। तभी दिल्‍ली के कप्‍तान अक्षर पटेल ने मिचेल स्‍टार्क को गेंद थमाई और यही ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। स्‍टार्क ने इस ओवर 1 नहीं पूरे 3 विकेट चटकाए और राजस्‍थान को इस मैच में पीछे ख़‍िच दिया और स्‍कोर 160 पर 2 विकेट से 165 पर 5 हो गया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढे़ं: IPL 2026: बेंगलुरु प्‍लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम, पंजाब बाहर होने के क़गार पर (PBK VS RCB)

RR के आख़‍िरी की 36 गेंदों में सिर्फ़ 33 रन और 6 विकेट

मिचेल स्‍टार्क के एक ओवर में 3 विकेट लेने से राजस्‍थान दोबरा वापसी नहीं कर पाई और एक-एक रन के लिए जूझने लगी। राजस्‍थान लग रहा था, कि 240 के स्‍कोर तक पहुंच जाएगी, वह 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन ही बना पाई। यानी आख़‍िरी के 6 ओवर में राजस्‍थान सिर्फ़ 33 रन ही बना पाई। IPL को देखते हुए इसे दिल्‍ली की उपलब्‍धी ही मानी जाएगी।

मजबूत स्‍थिति के बाद कमजोर हुई RR

कप्‍तान रियान पराग 51 रन और ध्रुव जुरेल ने 53 की पारी ज़रूर खेली, लेकिन मिचेल स्‍टर्क के 4 विकेट, लुंगी एनगिडी के 2 और माधव तिवारी के 2 विकेट ने राजस्‍थान की बल्‍लेबाजी कमर तोड़ दी और 193 पर ही संतुष्‍ठ होना पड़ा। कहां दिल्‍ली को लगा रहा होगा, कि 200 के ऊपर का लक्ष्‍य चेज़ करना पड़ेगा, वहां 194 रन का लक्ष्‍य मिलना, DC की प्‍लेऑफ़ की उम्‍मीदों को जगाए रखने जैसा था।

यह भी पढे़ं: यह भी पढ़ें: IPL 2026: रनों के बरसात में कोलकाता ने मारी बाजी, सुनील नारायण ने रचा इतिहास (KKR VS GT)

DC का रोमांचक चेज़

आत्‍मविश्‍वास से भरी DC के सलामी बल्‍लेबाज केएल राहुल (56) और अभि‍षेक पोरेल (51) ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़कर दिल्‍ली की स्‍थि‍ति मजबूत की। तभी दिल्‍ली के विकेट लगातार गिरने लगे और दिल्‍ली प्रेशर में आ गई। एक तरफ़ से कप्‍तान अक्षर पटेल क्रीज़ पर जमे रहे। आख़‍िरी की 12 गेंदों पर दिल्‍ली को 19 रन बनाने थे और क्रीज़ पर डेविड मिलर थे, लेकिन वो पहले ही गेंद पर आउट हो गए। दबाव अब दिल्‍ली पर था। तभी मैदान में उतरे आशुतोश शर्मा जिन्‍होंने 5 गेंदों में ही 2 छक्‍के की मदद से 18 रन बना डाले और दिल्‍ली 4 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट से मैच जीत गई।     

टीमस्‍कोरविकेट
RR20 ओवर में 1938
DC19.2 ओवरं 1975

Photo Credit: IPL

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message