Headlines

IPL 2026: प्‍लेऑफ़ के टॉप 2 में पहुंची गुजरात, चेन्‍नई अपना आख़‍िरी लीग मैच हारकर हुई बाहर (GT VS CSK)

GT पहले ही 18 अंक के साथ प्लेऑफ़ में एंट्री कर चुकी हैं और इस जीत ने उसे अंक तालिका पर टॉप 2 पर पहुंचा दिया है।
  • 89 रन से जीती गुजरात
  • चेन्‍नई की बल्‍लेबाजी हुई धराशायी

18 अंक के साथ टॉप 2 में GT

अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) ने अपना आख़‍िरी लीक मैच खेला। GT पहले ही 18 अंक के साथ प्लेऑफ़ में एंट्री कर चुकी हैं और इस जीत ने उसे अंक तालिका पर टॉप 2 पर पहुंचा दिया है। दूसरी तरफ़ CSK के पास इस मैच से पहले 12 अंक थे और वो इस मैच को जीतकर प्‍लेऑफ़ में जाने की धुंधली उम्‍मीद को जगाकर रखना चाहती थी, लेकिन चेन्‍नई को इस मैच में 89 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा और IPL के इस सीज़न का सफ़र ख़त्‍म हो गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कोलकाता ने जीत के साथ बरक़रार रखी प्‍लेऑफ़ की उम्‍मीद (KKR VS MI)

GT की 2 बड़ी साझेदारी

चेन्‍नई ने टॉस जीतकर पहले गुजरात से बल्‍लेबाजी कराई और गुजरात ने इस फ़ैसले को स्‍वीकार करते हुए बोर्ड पर बड़ा स्‍कोर लगा दिया। GT की शुरुआत ज़बादस्‍त रही और पहले विकेट के लिए कप्‍तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 125 रन जोड़। शुभमन गिल ने 64 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन और जॉश बटलर के बीच 36 गेंदों में 82 रन की साझेदार हुई। साई सुदर्शन ने 84 रन की पारी खेली, वहीं बटलर ने भी 57 रन की पारी खेली। कुल मिलाकर चेन्‍नई की गंदबाजी साधारण रही है और गुजरात के विकेट गिराने के लिए जूझती रही। GT ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए।

CSK की बल्‍लेबाजी हुई धड़ाम

230 रन का पीछा करने उतरी CSK शुरू से ही लड़खड़ाती नज़र आई और सभी बल्‍लेबाज संघर्ष करते नज़र आए। संजू सैमसन का सिराज की पहली गेंद पर ही आउट होना खल गया। 230 के लक्ष्‍य को देखते हुए सैमसन का विकेट काफ़ी अहम था। इसके बाद CSK के लगातार विकेट गिरते चले गए और पूरी टीम 140 रन पर ही सि‍मट गई। शि‍वम दुबे ने कुछ शॉट लगाए और 17 गेंदों में 47 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के सामने लखनऊ एक नहीं चली (RR VS LSG)

गेंदबाजी में घातक साबित हुए सिराज और रबाडा

गुजरात की गेंदबाजी ज़बरदस्‍त रही। मोहम्‍मद सिराज ने तो पहली गेंद पर ही संजू सैमसन का विकेट चटकाया। साथ ही कगिसो रबाडा की गेंदें भी कहर बरपा रही थी। दोनों ने मिलकर चेन्‍न्‍ई के 6 विकेट चटकाए। दोनों गेंदबाजों का साथ देने आए राशि‍द खान ने भी 3 विकेट चटकाए। इन तीनों में मोहम्‍मद सिराज को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्‍होंने 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए।  

टीमस्‍कोरविकेट
GT 20 ओवर में 2294
CSK 13.4 ओवर में 140ऑल आउट

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message