Headlines

ICC वनडे विश्व कप 2027: 14 टीमें, 12 मैदान और नया फ़ॉर्मेट, जानिए कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

ICC वनडे विश्व कप 2027 का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, ज़‍िम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में होगा। जानिए 14 टीमों, 12 मैदानों, नए फॉर्मेट और पूरे टूर्नामेंट की सभी अहम जानकारी।
  • 4 अक्‍टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा विश्‍वकप
  • हाल ही में ICC ने विश्‍वकप के फ़ॉर्मेट में किया था बदलाव

सभी क्रिकेट फ़ैन्‍स को ICC वन-डे विश्‍वकप 2027 का इंतज़ार है, जो इस बार 4 अक्‍टूबर से 21 नवंबर 2027 तक साउथ अफ्रीका, ज़िम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। यह विश्‍वकप पहले से अलग होगा, जिसमें 14 टीमें हिस्‍सा लेंगी। इससे पहले वर्ष 2019 और 2023 में खेले गए विश्‍वकप में कुल 10 टीमें थी और मुक़ाबले राउंड रॉबिन फ़ॉर्मेट में हुए थे, यानी हर टीम को दूसरी सभी टीमों के साथ खेलना होता है। 2027 विश्‍वकप कुछ अलग तरीक़े से खेला जाएगा, जो टीमों के लिए काफ़ी मुश्‍क़‍िल भी रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की पूरी मेडल लिस्ट, जानिए किस खिलाड़ी ने जीता गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़

2003 विश्‍वकप की यादें होंगी ताज़ा

दक्षिण अफ्रीका का नाम आते ही 2003 विश्‍वकप की यादें ताज़ा हो जाती है, जहां सौरव गांगुली की कप्‍तानी में भारत विश्‍वकप के फ़ाइनल तक पहुंचा था, जहां दुर्भाग्‍य से भारत फ़ाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से हार गया था। भारत ने उस विश्‍वकप में अच्‍छी-अच्‍छी टीमों को अपने प्रदर्शन से मात दी थी। अब एक बार फि‍र विश्‍वकप दक्षिण अफ्रीका पहुंचा रहा है, जिससे क्रिकेट की पुरानी यादें ताज़ा होंगी और तेज़ व बाउंसी पिचों पर सबकी निगाहें भारत के प्रदर्शन पर रहेंगी।

इन 12 मैदानों में खेला जाएगा विश्‍वकप

2027 के विश्‍वकप के लिए 12 मैदानों का चयन हो चुका है, जिसमें से दक्षि‍ण अफ्रीका के 8, ज़ि‍म्‍बाब्‍वे के 3 और नामीबिया का 1 मैदान शामिल है। दक्षि‍ण अफ्रीका के 8 मैदानों में जोहानसबर्ग (वॉन्डरर्स), सेंचुरियन (सुपरस्‍पोर्ट पार्क), केप टाउन (न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड), डरबन (किंग्‍समीड मैदान), पोर्ट एलिजाबेथ (सेंट जॉर्ज पार्क), ब्लोमफ़ोंटेन (मंगाउंग ओवल) पार्ल (बोलैंड पार्क) और कूगोम्पो सिटी/ईस्‍ट लंदन (बफ़ेलो पार्क) को विश्‍वकप के लिए चुना गया है। साथ ही ज़‍िम्‍बाब्‍वे के हरारे (हरारे स्‍पोर्ट्स क्‍लब), बुलावायो (क्वींस स्पोर्ट्स क्लब) और विक्‍टोरिया फ़ॉल्‍स में विश्‍वकप के मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा नामीबिया के विडहोक (नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड) में भी मैच आयोजित होंगे।

क्‍या है विश्‍वकप 2027 का नया फ़ॉर्मेट?

ICC ने हाल ही में विश्‍वकप के फ़ॉर्मेट में बदलाव किए हैं। इससे 2027 का एक दिवसीय विश्‍वकप रोमांचक और मुश्‍क़‍िल भरा होने वाला है। दरअसल 2027 के विश्‍वकप को 3 राउंड में बांटा गया है। इसके अंतर्गत पहला राउंड सुपर सीरीज़, दूसरा ग्रुप स्‍टेज और तीसरा सुपर 7 के रूप में खेला जाएगा। इसके बाद शुरू होगा नॉकआउट राउंड, जिसमें सेमीफ़ाइनल के मुक़ाबले खेले जाएंगे।

1) सुपर सीरीज़ राउंड में 12वें, 13वें और 14वें रैक वाली टीमें आपस में खेलेंगी और इन तीनों में जो सर्वश्रेष्‍ठ होगा वो ग्रुप स्‍टेज में एंट्री करेगा।

2) ग्रुप स्‍टेज राउंड में पहले से 11 टीमें होंगी और सुपर सीरीज़ की 1 टॉप टीम इसमें शामिल होगी, जिससे कुल 12 टीमें हो जाएंगी। इन 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टीमें आपस में मुक़ाबला करेंगी। हर ग्रुप की टॉप 3 टीमें सुपर 7 के लिए क्‍वॉलिफ़ाई करेंगी।

3) सुपर 7 राउंड में दोनों ग्रुप टॉप 3-3 टीमें तो होंगी ही, इसके अलावा दोनों ग्रुप में जो चौथे नंबर की टीम होगी, वो आपस में मुक़ाबला करेंगी, जिसमें जीतने वाले टीम सुपर 7 में एंट्री करेगी। इसमें कुल 7 टीमें होंगी, जो आपस में एक-दूसरे से खेलेंगी। सुपर 7 की टॉप 4 टीमें सेमीफ़ाइलन में प्रवेश करेंगी।  

2023 का विश्‍वकप फ़ाइनल हार गया था भारत

2023 का विश्‍वकप भारत में खेला गया था, जहां 10 टीमों ने हिस्‍सा लिया था और मुक़ाबले राउंड-रॉबिन फ़ॉर्मेंट में खेले गए थे। भारत ने रोहित शर्मा की कप्‍तानी में एक भी मैच हारे बिना फ़ाइनल में प्रवेश किया था और सबको विश्‍वास था, कि भारत तीसरी बार विश्‍वकप की ट्रॉफ़ी अपने नाम करेगी, लेकिन फ़ाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने एक बार फ‍िर भारत को हराकर विश्‍वकप अपने नाम किया था। भारतीय टीम और भारत के फ़ैन्‍स इससे काफ़ी दुखी हुए थे। खासकर कप्‍तान रोहित शर्मा काफ़ी भावुक हो गए थे। 2027 में एक बार फि‍र भारतीय टीम नए जोश के साथ दक्षि‍ण अफ्रीका में ट्रॉफ़ी उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बेहतरीन खि‍लाड़‍ियों का यह आख़‍िरी विश्‍वकप होने वाला है, इसलिए यह दोनों वि‍श्‍वकप जीतकर क्रिकेट से विदा लेना चाहेंगे।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message