Headlines

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की पूरी मेडल लिस्ट, जानिए किस खिलाड़ी ने जीता गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज़ सहित कुल 39 पदक जीते। जानिए सभी भारतीय पदक विजेताओं की पूरी मेडल लिस्ट।
  • भारत 39 पदक के साथ रहा चौथे स्‍थान पर
  • ऑस्‍ट्रेलिया 171 पदकों के साथ रहा पहले नंबर पर

ग्‍लासगो कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 भारत के लिए शानदार और यादगार रहा। भारत इस राष्‍ट्रमंडल खेल में कुल 39 मेडल जीतकर चौथे स्‍थान पर रहा, जिसमें 13 गोल्‍ड, 17 सिल्‍वर और 9 ब्रॉन्‍ज़ मेडल शामिल हैं। ग्‍लासगो कामनवेल्‍थ गेम्‍स में झंडू कुमार ने वेटलिफ़्टिंग में ब्रॉन्‍ज़ जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया, वहीं मीराबाई चानू ने वेटलिफ़्टिंग में भारत के नाम पहला गोल्‍ड मेडल जीता और उन्‍होंने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में गोल्‍ड जीतने का रिकॉर्ड बनाते हुए हैट्रिक लगाई। इसके अलावा ऋषिकांत सिं‍ह का संघर्ष देश के सामने आया।

यह भी पढ़ें: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 के टॉप 3 देश

ऑस्‍ट्रेलिया इस कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में 171 पदों के साथ पहले नंबर पर रहा, जिसमें उसके 70 गोल्‍ड शामिल हैं। दूसरे स्‍थान पर 110 पदक जीतकर इंग्‍लैंड दूसरे स्‍थान पर रहा, जिसमें 29 गोल्‍ड मेडल उसके नाम रहे। इसके अलावा 62 मेडल जीतकर कनाडा तीसरे स्‍थान पर र‍हा, जिसमें कनाडा ने 19 स्‍वर्ण पदक अपने नाम किए।

अगला कॉमनवेल्‍थ अहमदाबाद में

11 दिनों तक चले के ग्लासगो कॉमनवेल्‍थ का समापन हुआ और रंगारंग समापन समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज और कमान आधिकारिक तौर पर भारत को सौंप दी गई, क्‍योंकि भारत 2030 में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। इस अवसर पर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: खेतों से शुरू हुई दौड़, गुलवीर सिंह ने भारत के नाम कर दिया ऐतिहासिक रजत

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी

1) मीराबाई चानू ने वूमेंस 48 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग  में गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्‍थ में गोल्‍ड की हैट्रिक लगा दी।

2) शर्मिला धनखड़ ने वूमेंस शॉट पुट F57 पैरा-एथलेटिक्स गोल्ड जीता।

3) दिलीप गावित ने मेंस 100 मीटर T47 पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

4) अस्मिता डे ने वूमेंस 48 किलोग्राम जूडो में देश का नाम रोशन करते हुए स्‍वर्ण पदक जीता।

5) हर्ष सिंह ने मेंस 60 किलोग्राम जूडो में देश के नाम गोल्ड हासिल किया।

6) प्रीति पवार ने वूमेंस 54 किलोग्राम बॉक्सिंग में बड़ी उपलब्‍धि‍ हासिल करते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

7) जैस्मिन लैम्बोरिया ने वूमेंस 57 किलोग्राम बॉक्सिंग में स्‍वर्ण पदक देश के नाम किया।

8) सोमन राणा ने मेंस शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड हासलि किया।

9) साक्षी चौधरी ने वूमेंस 51 किलोग्राम बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता।

10) प्रिया घंघास ने वूमेंस 60 किलोग्राम बॉक्सिंग में स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया।

11) अरुंधति चौधरी ने वूमेंस 70 किलोग्राम बॉक्सिंग में गोल्ड देश के नाम किया।

12) सचिन सिवाच ने मेंस 60 किलोग्राम बॉक्सिंग में स्‍वर्ण जीतकर देश का मान बढ़ाया।13) अंकुश पंघाल मेंस 80 किलोग्राम बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया।

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 में सिल्‍वर जीतने वाले खिलाड़ी

1) ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

2) मुथुपांडी राजा ने मेंस 65 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल किया।

3) ज्ञानेश्वरी यादव ने वूमेंस 53 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग में सिल्वर जीतकर देश का नाम रौशन किया।

4) सर्वेश कुशारे ने मेंस हाई जंप एथलेटिक्स में रजत पदक जीता।

5) लवलीना बोरगोहेन ने वूमेंस 75 किलोग्राम बॉक्सिंग में सिल्‍वर मेडल जीता।

6) नरेन्द्र बेरवाल मेंस +90 किलोग्राम बॉक्सिंग में दूसरे स्‍थान पर रहे और सिल्‍वर देश के नाम किया।

7) वल्लुरी अजय बाबू ने मेंस 79 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग में रजत पदक हासिल किया।

8) हरजिंदर कौर ने वूमेंस 69 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग सिल्वर जीतकर देश का नाम रौशन किया।

9) गुलवीर सिंह ने मेंस 10,000 मीटर दौड़ में इतिहास रचते हुए दूसरे स्‍थान पर रहते हुए सिल्‍वर अपने नाम किया।

10) मुरली श्रीशंकर ने मेंस लॉन्ग जंप एथलेटिक्स में सिल्वर जीतकर कमाल किया।

11) मोहम्मद बासिल ने मेंस 100 मीटर T47 पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीता।

12) लवप्रीत सिंह मेंस +110 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग में सिल्वर जीतकर चर्चा में रहे।

13) यामिनी मौर्या ने वूमेंस 57 किलोग्राम जूडो में रजत पदक देश के नाम किया।

14) नीरज चोपड़ा ने मेंस जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

15) प्रवीण चित्रवेल ने मेंस ट्रिपल जंप एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीता।

16) जादुमणि सिंह ने मेंस 55 किलोग्राम बॉक्सिंग में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

17) शुभम जुयाल ने मेंस शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 में ब्रॉन्‍ज़ जीतने वाले खिलाड़ी

1) झंडू कुमार ने मेंस हेविवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज़ जीतकर भारत का मेडल में खाता खोला था।

2) बिंदियारानी देवी ने वूमेंस 58 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग  में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

3) शिल्पा के. शायला ने वूमेंस शॉट पुट F57 पैरा-एथलेटिक्स में कांस्‍य पदक देश के नाम किया।

4) सीमा कालीरामना ने वूमेंस डिस्कस थ्रो एथलेटिक्स में ब्रॉन्ज अपने नाम‍ किया।

5) तेजस्विन शंकर ने मेंस डेकॉथलॉन में एथलेटिक्स कांस्‍य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

6) यश वीर सिंह ने मेंस जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के बाद तीसरे स्‍थान पर रहे और ब्रॉन्ज़ अपने नाम किया।

7) सेल्वा प्रभु ने मेंस ट्रिपल जंप एथलेटिक्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

8) उन्नति शर्मा ने वूमेंस 63 किलोग्राम जूडो में ब्रॉन्ज़ देश के नाम किया।

9) गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में सिल्‍वर जीतने के बाद मेंस 5,000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्वर, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message