Headlines

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: खेतों से शुरू हुई दौड़, गुलवीर सिंह ने भारत के नाम कर दिया ऐतिहासिक रजत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुष 10,000 मीटर दौड़ में 27:49.78 के समय के साथ रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
  • 10,000 मीटर दौड़ में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट
  • सेना में नायब सबूदार के पद पर हैं तैनात

इतने समय में पूरी की दौड़

ग्लासगो कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 में भारत के गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया। पुरुष की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्‍वर मेडल जीतने वाले गुलवीर पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं, जिन्‍होंने 10,000 मीटर दौड़ में कोई पदक जीता है। इस दौरान उनका प्रदर्शन काफ़ी दिलचस्‍प रहा। गुलवीर को 10,000 मीटर दौड़ को पूरा करने में 27 मिनट 49.78 सेकेंड का वक़्त लगा। दौड़ के समय बारिश ने भी गुलवीर सिंह की ख़ूब परीक्षा ली, लेकिन उनके इरादे को कम नहीं कर पाई।    

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्वर, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

आख़‍िरी 3000 मीटर में झोक दी ताक़त

गुलवीर सिंह पहले 1000 से 3000 मीटर का पड़ाव पार होने तक तीसरे पायदान बने हुए थे, लेकिन 5000 मीटर की दौड़ पूरी होते-होते फिसलकर छठे स्थान पर आ गए थे। इसके बाद 7000 मीटर के मार्क तक गुलवीर संघर्ष करते नज़र आए और पांचवें स्‍थान पर ही रहे, लेकिन आख़‍िरी 3000 मीटर की रेस दिलचस्‍प रही और गुलवीर ने यहां अपनी पूरी ताक़त झोंकते हुए दूसरे स्थान पर फ़‍िनिश किया। ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने पहले स्‍थान पर रहते हुए गोल्‍ड अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

खेतों की दौड़ पहुंची कॉमनवेल्‍थ

भारतीय एथलीट के लिए गुलवीर सिंह का पदक जीतना स्‍वर्णि‍म अध्‍याय की तरह है और बाक़ी एथलीटों के लिए प्रेरणा की तरह है। इस जीत से उनके माता-पिता काफ़ी भावुक हुए और उनके संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया, कि गुलवीर ने अपने दौड़ने की शुरुआत खेतों से की थी और वो दौड़ते-दौड़ते कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में पहुंचा और आज हमारा और पूरे देश का नाम रौशन करते हुए रजत पदक जीत गया।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

बता दें, कि गुलवीर सिंह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में नायब सूबेदार (JCO) पद पर तैनात हैं। इस जीत पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको हार्दिक बधाई देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा, कि उत्तर प्रदेश के सपूत और नायब सूबेदार गुलवीर सिंह की यह ऐतिहासिक उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश और देश को आप पर गर्व है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message