Headlines

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्वर, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 60 किग्रा वेटलिफ़्टिंग वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाले ऋषिकांत सिंह की संघर्षभरी कहानी। ढाबे में बर्तन धोने से लेकर रिकॉर्ड बनाने तक का प्रेरक सफ़र।
  • स्‍नैच में 121 किलोग्राम भार उठाकर बनाया रिकॉर्ड
  • कुल 264 किलोग्राम का उठाया वजन

करोड़ो युवाओं के लिए प्रेरणा बने ऋषिकांत सिंह

ऋषिकांत सिंह आज देश के उन करोड़ो युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं, जो अपना जीवन हर दिन संघर्ष और किसी न किसी चुनौती के साथ बिताते हैं, क्‍योंकि ऋषिकांत सिंह ने यूंही नहीं कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में सिल्‍वर मेडल जीता है, बल्‍कि इसके पीछे कई वर्षों की मेहनत छि‍पी है। ऐसा संघर्ष जहां अपने परिवार की आर्थि‍क स्‍थि‍ति को भी संभालना था और अपने हुनर को मुक़ाम तक भी पहुंचाना था।

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026: राजा मुथुपांडी ने 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्‍वर मेडल

ढाबे से लेकर कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर किया काम

ऋषिकांत सिंह की यह यात्रा आसान नहीं रही। पिता टेक्‍सी ड्राइवर थे, वहीं ऋषिकांत ने ढाबे में बरतन धोने से लेकर कंस्‍ट्रक्‍शन साइट पर मजदूरी की, जिससे घर चलता था। वो कहते हैं ना, कि एक विश्‍वास के साथ लगातार प्रयास करते रहने से एक दिन सबका समय आता है, वैसे ही हुआ ऋषिकांत सिंह के साथ। पारिवारिक समस्‍याओं के बावजूद लगातार प्रैक्‍टिस करने का ही यह नतीजा है, कि वेटलिफ़्टिंग में वह दूसरे स्‍थान पर रहे, जो बहुत बड़ी उपलब्‍धि है।

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

60 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक

ऋषिकांत सिंह ने 60 किलोग्राम वेटलिफ़्टिंग वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन से देश का नाम रौशन किया। उन्‍होंने स्‍नैच के अंतर्गत पहली कोशि‍श में 116, दूसरी कोशि‍श में 119 और आख़‍िरी प्रयास में 121 किलोग्राम का भार उठाकर नया रिकॉर्ड भी क़ायम कर दिया। इसके बाद क्‍लीन एंड जर्क में ऋषिकांत सिंह ने 143 किलोग्राम का वजन उठाया। इस तरह से उन्‍होंने स्‍नैच व क्‍लीन एंड जर्क को मिलाकर कुल 264 किलोग्राम का भार उठाकर सिल्‍वर अपने नाम कर दिया।

More Posts

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026: राजा मुथुपांडी ने 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्‍वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के राजा मुथुपांडी ने 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में 286 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। जानिए कैसा रहा उनका प्रदर्शन?

जोधपुर: फ़र्ज़ी RAS-IAS अधिकारी बनकर नाबालिग छात्राओं को फंसाने वाला आरोपी POCSO एक्ट में गिरफ़्तार

राजस्थान के जोधपुर में फ़र्ज़ी RAS और IAS अधिकारी बनकर नाबालिग छात्राओं को झांसा देने के आरोपी उम्मेदाराम बिश्नोई को पुलिस ने गिरफ़्तार किया। जानिए पूरा मामला।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार कौन हैं? जानिए सब्ज़ी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

Send Us A Message