Headlines

6 लेन फ़्लाईओवर से बदलेगा गोरखपुर का सफर, CM योगी ने दी 995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 2.6 किमी लंबे 6 लेन फ़्लाईओवर का उद्घाटन किया। साथ ही 995 करोड़ रुपये से अधिक की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
  • ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेंगज तक 6 लेन फ़्लाईओवर
  • 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्‍यास

उत्‍तर प्रदेश का गोरखपुर इन दिनों विकास की राह पर चल पड़ा है। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि गोरखपुर में जहां कभी चलने भर की ही सड़कें हुआ करती थी, वहां आज 6 लेन और 4 लेन सड़कों का उद्घाटन हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में गोरखपुर में बड़े बदलाव देखे गए हैं और यह विकास का कार्य लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर को 758 करोड़ की सौगात: CM योगी ने 24 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Photo: UPCMO

गोरखपुर में मि‍लेगी ट्रैफ़‍िक निजात

विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर की जनता को 6 लेन फ़्लाईओवर की सौगात दी है। इससे ना सिर्फ़ यातायात में सुधार होगा, बल्‍कि शहर में बढ़ते जाम से भी निजात दिलाएगा और आवागमन में तेज़ी आएगी। इस फ़्लाईओवर की कुल लंबाई 2.6 किलोमीटर है, जो ट्रांसपोर्ट नगर से देवरिया बाईपास तिराहा को जोड़ते हुए पैडलेगंज की तक बना है।

सिर्फ़ गोरखपुर नहीं लखनऊ से नेपाल तक होगी यात्रा सुगम

साथ ही इस फ़्लाईओवर के बनने से ना सिर्फ़ शहर में जाम की समस्या में कमी आएगी और यात्रा अधिक तेज़ व सुरक्षित हो होगी, बल्‍कि लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बिहार और नेपाल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी यात्रा को सुगम बनाएगा और इससे कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक क्षण: गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया शि‍लान्‍यास

आज रौशनी में डूबा गोरखपुर

योगी आदित्‍यनाथ ने इस दौरान 995 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्‍यास किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने 2017 से पहले के गोरखपुर की तस्‍वीर पेश करते हुए कहा, कि गोरखपुर में कभी माफ़‍ियाओं का ख़ौफ़ था और लोग यहां आने से डरते थे, लेकिन अब गोरखपुर तरक्‍़की की राह पर है। यहां निवेश भी है, सुरक्षा भी है और लोग यहां ज़मीन भी ख़रीद रहे हैं। इस विकास को देखते हुए कहा जा सकता है, कि अब गोरखपुर अंधेरे में नहीं, रौशनी में डूबा हुआ शहर है।

यह भी पढ़ें:गोरखपुर: कूड़े का ढेर नहीं, अब ईको पार्क और पिकनिक स्पॉट है एकला बांध की पहचान

More Posts

कॉकरोच जनता पार्टी की तीन मांगों पर सरकार से बातचीत, दो पर सहमति, एक पर अब भी पेंच

सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बाद CJP प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात हुई। जानिए तीन प्रमुख मांगों पर क्या चर्चा हुई और किन मुद्दों पर सहमति बनी।

सोनम वांगचुक: त्याग, साहस और संघर्ष की मिसाल, 26 दिन के अनशन ने लिखी नई कहानी

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। छात्रों की मांगों, शिक्षा सुधार और NEET पेपर लीक के मुद्दे पर उनका संघर्ष देशभर में चर्चा का विषय बना।

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट

NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया। युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच महिला की मौत की ख़बर पर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत की वायरल खबर को दिल्ली पुलिस ने फ़र्जी बताया। पुलिस के अनुसार महिला जीवित है, अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।

Send Us A Message