- कुल 286 किलोग्राम का उठाया वजन
- 2019 के कॉमनवेल्थ गेम में हो गए थे चोटिल
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारोत्तोलक (Weightlifter) राजा मुथुपांडी ने देश का नाम रौशन किया है और भारत की मेडल की सूची में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर लिया है। राजा मुथुपांडी ने 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में मुथुपांडी ने कुल 286 किलोग्राम का भार उठाया।
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है
126 किलोग्राम वजन उठाकर की वापसी
स्नैच में राजा मुथुपांडी की पहली कोशिश भले ही सफल नहीं रही, लेकिन उन्होंने दूसरी कोशिश में 126 किलोग्राम वजन उठाकर मुक़ाबले में वापसी कीम। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 158 किलोग्राम का भार उठाने में असफल रहे, इसके बाद दूसरी बारी में राजा मुथुपांडी ने 160 किलोग्राम का वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। इस तरह से उन्होंने कुल 286 किलोग्राम का वज़न उठाया।
यह भी पढ़ें: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड
2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं हो पाया था चयन
मलेशिया के बिन बिदिन मुहम्मद ने स्नैच व क्लीन एंड जर्क में कुल 299 किलोग्राम का वजन उठाकर गोल्ड अपने नाम किया। राजा मुथुपांडी के लिए यह बड़ी उपलब्धियों में से एक है। वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेल में राजा मुथुपांडी का सेलेक्शन नहीं हो पाया था, इसकी बड़ी वजह थी, साल 2019 के कॉमनवेल्थ गेम में वजन उठाते हुए वह चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वह काफ़ी दिनों तक खेल से दूर रहे।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई
भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और पदक! ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 65 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर राजा मुथुपांडी को बधाई। उनकी इस सफलता ने हर भारतीय को ख़ुशी और गर्व से भर दिया है। उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।





