- प्रल्हाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री
- NEET पेपर लक के बाद बढ़ा छात्रों का विरोध
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक व छात्रों के मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन और मांगों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी पेपर लीक को रोकने के लिए बड़ा क़दम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अपराधों को रोकने के लिए परीक्षा अधिनियम, 2024 के तहत विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है।
यह भी पढ़ें: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रल्हाद जोशी के हाथ

STF गठन का उद्देश्य
STF के गठन के बाद दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा, कि इसकी मदद से सार्वजनिक परीक्षाओं से जुड़े अपराधों की तुरंत और विस्तृत जांच करने में मदद मिलेगी। STF का उद्देश्य परीक्षाओं में निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को सुनिश्चित करना है। STF पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े दूसरे संगठित अपराधों की प्रभावी जांच कर दोषियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा, एक महीने के छात्र आंदोलन के बाद सरकार का बड़ा फैसला
इन परीक्षाओं की ज़िम्मेदारी लेगा STF
सार्वजनिक परीक्षाओं के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड, बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के अलावा केंद्र सरकार के मंत्रालय या विभाग और उनके संबद्ध व अधीनस्थ कार्यालय शामिल हैं, जिनकी ज़िम्मेदारी STF को सौंपी गई है।

कौन करेगा STF का नेतृत्व?
जांच के अलावा, STF अभियोजन एजेंसी (Public Prosecutor) के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करेगा, ताक़ि मामलों की सुनवाई दैनिक आधार पर और तुंरत हो सके। STF का नेतृत्व अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त करेंगे। इसके तहत अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त की ज़िम्मेदारी होगी, कि वह STF के कामकाज की सम्पूर्ण निगरानी और प्रशासनिक नियंत्रण रखें और मामलों की प्रभावी जांच तथा अभियोजन प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।
यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक: कैसे छात्र आंदोलन देश का सबसे बड़ा मुद्दा बना
NTA की लापरवाही से पेपर लीक
हाल ही में NTA के अंतर्गत NEET की परीक्षा में बड़े पैमाने पेपर लीक हुआ था। लाखों में NEET के पेपर बेचे व ख़रीदे गए। इससे लाखों परीक्षार्थियों को नुक़सान हुआ और हताशा हुई। इससे पहले भी कई पेपर लीक होते देखे गए हैं, लेकिन NEET का पेपर लीक होना सरकार पर भारी पड़ा। छात्रों का हुजूम जंतर-मंतर पर उमड़ पड़ा और उनकी मांग थी, कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दे, जिसके बाद शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा। बता दें, कि प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्री की ज़िम्मेदारी सौंप दी गई है।







