Headlines

बिहार की बदलती बयार: किस पार्टी के कितने मंत्रियों ने ली शपथ?

बिहार में मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्‍व में मंत्रीमंडल का विस्‍तार किया गया है। हाल ही में नीतीश कुमार ने क़रीब दो दशक बाद बिहार के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफ़ा देतें हुए राज्‍यसभा में जाने का फ़ैसला लिया।
  • बीजेपी के सम्राट चौधरी हैं बिहार के मुख्‍यमंत्री
  • जेडीयू के 2 मंत्री उपमुख्‍यमंत्री

सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्‍यमंत्री पद संभालते ही बिहार की राजनीति में नए युग की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में नीतीश कुमार ने क़रीब दो दशक बाद बिहार के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफ़ा देतें हुए राज्‍यसभा में जाने का फ़ैसला लिया। अब उनके बेटे निशांत कुमार को जेडीयू की कमान सौंप दी गई है। निशांत कुमार अब अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार की बदलती बयार: मुख्‍यमंंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा

32 नियुक्त मंत्रियों ने ली शपथ

बिहार में मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्‍व में मंत्रीमंडल का विस्‍तार किया गया है। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया गया, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने 32 नियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

किस पार्टी के कितने मंत्रियों ने ली शपथ?

इस शपथ ग्राहण में कुल 32 मंत्रियों ने बिहार के मंत्रीमंडल के विस्‍तार के लिए शपथ ली। इसके अंतर्गत भाजपा के 15 मंत्री, जेडीयू के 13 मंत्री, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के 2 मंत्री, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से 1 मंत्री ने शपथ ली है। शपथ के दौरान मंत्रियों ने पहले 5-5 के समूह में और उसके बाद 6-6 के समूह में शपथ ली।

यह भी पढ़ें: ”बिहार की बदलती बयार”: निशांत कुमार का ‘जेडीयू’ ने किया ”वेलकम”

भाजपा के किन मंत्रियों ने ली शपथ?

बीजेपी की तरफ़ से विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, केदार गुप्ता, दिलीप जायसवाल, राम कृपाल यादव, रमा निषाद, श्रेयसी स‍िंह, प्रमोद चंद्रवंशी, नंद किशोर राम, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, लखविंदर पासवान, अरुण शंकर प्रसाद और रामचंद्र प्रसाद ने शपथ ली। इसके अलावा बता दें, कि बीजेपी के सम्राट चौधरी बिहार के मुख्‍यमंत्री हैं।

जेडीयू के कौन-से नेताओं ने ली शपथ?

जनता दल यूनाइटेड के ओर से निशांत कुमार, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, रत्नेश सदा, मदन सहनी, बुलो मंडल, दामोदर रावत, भगवान सिंह कुशवाहा, जमा खां, सुनील कुमार, शीला मंडल और अशोक चौधरी चौधरी ने शपथ ली। इसके अलावा जेडीयू के दो और मंत्री पहले ही मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्‍यमंत्री के पद के लिए शपथ ले चुके हैं।

एलजेपी (रामविलास) के कौन से दो मंत्रियों ने ली शपथ?

लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ़ से संजय पासवान और संजय सिंह ने शपथ ली है।

हम और RLM के भी मंत्री शामिल

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की तरफ़ से संतोष सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की ओर से दीपक प्रकाश ने मंत्रीमंडल के विस्‍तार के लिए शपथ ग्रहण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

इस शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे। उन्‍होंने सभी 32 मंत्रियों को बधाई और आगे के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने कहा, कि मुझे विश्‍वास है, कि यह नया मंत्रीमंडल बिहार के सर्वांगीण विकास और बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया, कि बिहार को मजबूत बनाने और एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर काम करें।

More Posts

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?

Send Us A Message