बिहार की बदलती बयार: मुख्‍यमंंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा

बिहार में सम्राट चौधरी ने दो दशक बाद नीतीश कुमार की जगह लेते हुए मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।
  • सम्राट चौधरी को मिले 29 विभाग
  • बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत

‘सम्राट युग’ की शुरुआत

बिहार में सम्राट चौधरी ने दो दशक बाद नीतीश कुमार की जगह लेते हुए मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। पहली बार बिहार में भाजपा का कोई मुख्‍यमंत्री बना है और इसलिए बीजेपी कार्यालय में इसकी ख़ुशियां भी मनाई गई। इसे ‘सम्राट युग’ के नए अध्‍याय से भी जोड़कर देखा जा रहा है।  

यह भी पढ़ें: ‘‘बिहार की बदलती बयार: बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत, सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्‍यमंत्री’’ 

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्रियों में बांटे गए विभाग

बिहार की नई सरकार में विभागों का बंटवारा तय कर दिया गया है। नई सरकार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों को प्रमुख मंत्रालयों की ज़‍िम्मेदारी सौंप दी गई है, जिससे की सरकार के कामकाज को गति मिल सके।

29 विभाग सम्राट चौधरी के पास

नई व्यवस्था के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सबसे ज़्यादा विभागों की ज़‍िम्‍मेदारी मिली हैं। मुख्यमंत्री के पास कुल 29 विभागों की ज़‍िम्‍मेदारी होगी, जिनमें गृह विभाग भी शामिल है। इसके अलावा सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, कृषि और पथ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार की बदलती बयार: बिहार राजनीति के मुख्‍य स्‍तम्‍भ नीतीश कुमार हुए भावूक’

18 विभाग दोनों डिप्टी सीएम के बीच

दूसरी तरफ़ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं दूसरे उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8 विभाग रहेंगे।

More Posts

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषणा पत्र में किए कौन-से वादे?

भाजपा तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

विकास की नई रफ़्तार है दिल्‍ली-देहरादून कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की एक और कड़ी को जोड़ते हुए दिल्‍ली-देहरादुन एक्‍सप्रेस-वे का उद्घाटन किया है। यह केवल एक्‍सप्रेस-वे नहीं है,

IPL 2026: फ‍िर कमजोर कड़ी साबित हुई लखनऊ की बल्‍लेबाजी (RCB VS LSG)

लखनऊ बोर्ड पर बड़ा स्‍कोर करने में जूझ रही है और लक्ष्‍य का पीछा करने में भी उसके सामने मुश्‍क़‍िलें पैदा हो रही हैं।

Send Us A Message