Headlines

‘‘बिहार की बदलती बयार: बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत, सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्‍यमंत्री’’  

बिहार की राजनीती में इसे नए अध्‍याय के तौर पर देखा जा रहा है। यहां से अब कहा जा सकता है, कि बिहार में सम्राट युग की शुरुआत हो गई है।
  • राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने दिलाई शपथ
  • बिहार में बने भाजपा के पहले मुख्‍यमंत्री

आख़िरकार बिहार को मुख्‍यमंत्री के रूप में नया चेहरा मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी क़रीब दो दशक बाद नीतीश कुमार की जगह ली है। बिहार की राजनीती में इसे नए अध्‍याय के तौर पर देखा जा रहा है। यहां से अब कहा जा सकता है, कि बिहार में सम्राट युग की शुरुआत हो गई है।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार की बदलती बयार: बिहार राजनीति के मुख्‍य स्‍तम्‍भ नीतीश कुमार हुए भावूक’

सम्राट चौधरी ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

बिहार में नई NDA सरकार का शपथ ग्रहण हो गया है। लोकभवन में राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने भाजपा के सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। NDA विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। सम्राट चौधरी ऐसे पहले नेता हैं, जो बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।  सम्राट चौधरी के अलावा जेडीयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। दोनों राज्य में डिप्टी सीएम (उप-मुख्‍यमंत्री) का कार्यभार संभालेंगे। 

यह भी पढ़ें: ‘बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र’

सम्राट चौधरी का इतिहास

इतिहास में जाएं, तो सम्राट चौधरी ने वर्ष 1990 में RJD में शामिल होकर बिहार की राजनीती में क़दम रखा था। RJD के सरकार में वर्ष 1999 में वह कृषि मंत्री रहे। इसके बाद 2000 से 2010 तक परबत्ता विधानसभा सीट से विधायक रहे। इसके बाद वर्ष 2014 में सम्राट चौधरी पे जेडीयू का दामन थाम लिया, लेकिन 3 साल बाद 2017 में वह बीजेपी में शामिल हो गए। 2023 में सम्राट बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 2024 में बिहार के उप मुख्यमंत्री बने और अब वह बिहार के मुख्‍यमंत्री बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ”बिहार की बदलती बयार”: ये राजनीति है भईया! यहां कोई ठोर-ठिकाना नहीं  

Photo: Vijay Kumar Chaudhry

कौन हैं बिहार के नए डिप्‍टी सीएम?

विजय कुमार चौधरी नीतीश कुमार के बेहद क़रीबी माने जाते रहे हैं, वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव को बिहार का अनुभवी नेताओं में गिना जाता है और वर्ष 1990 से बिहार की हर कैबिनेट में वह शामिल होते आएं है, जो एक रिकॉर्ड भी है। दोनों के अनुभव और योग्यता को देखते हुए इन्‍हें डिप्टी सीएम की ज़ि‍म्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: ”बिहार की बदलती बयार”: निशांत कुमार का ‘जेडीयू’ ने किया ”वेलकम”

Photo: Bijendra Prasad Yadv

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message