Headlines

दिल्ली में इमारतों के ढहने का सिलसिला जारी, चावड़ी बाज़ार हादसे में 2 की मौत

दिल्ली में एक और इमारत हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चावड़ी बाजार में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से दो की मौत और कई लोग घायल हुए।
  • कुछ म‍हीने पहले ही दो जगहों गिरी थी इमारत
  • मुख्‍यमंत्री में अधि‍कार‍ियों को किया सस्‍पेंड

दिल्‍ली में इमारत गिरने का सिलसि‍ला ख़त्‍म नहीं हो रहा। दिल्‍ली में आए दिन हादसे की ख़बरें आती रहती है, जिसमें लोग अपनी जान गवां देते हैं। सत्‍य निकेतन का वो हादसा सबको याद होगा, कि जहां 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी, जिसमें छात्रों सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद दिल्‍ली के न्यू सीमापुरी इलाक़े में 4 मंजिला बिल्‍डिंग गिर गई थी,जिसमें 5 लोगों ने अपनी जान गवां दी थी। इससे पहले भी दिल्‍ली में कई हादसे हुए हैं, जिसमें लोगों की जान जाती रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर ढही 4 मंजिला इमारत, 5 की मौत; मलबे में दबकर गर्भवती महिला ने गंवाई जान

अब पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाज़ार में निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौत और 4 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। इसके अलावा कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के बाद बचाव अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। MCD, DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बता दें, कि यह हादसा सुबह 9 से 9:30 बजे के आसापास हुई।

यह भी पढ़ें: छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिंता जताई और हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यही नहीं मुख्यमंत्री ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए इलाक़े के AE और JE को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा ठेकेदार के ख़‍िलाफ़ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। घटना की जांच जारी है।

More Posts

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने को कहा।

NZ VS IND: अंशुल कंबोज की गेंदबाजी ने बांधा समां, कोहली के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात

भारत ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया। अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज की शानदार गेंदबाजी के बाद विराट कोहली ने 74 रन की अहम पारी खेली।

PF मामले में FIR नहीं करने के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, EPFO अधिकारी गिरफ़्तार

राजस्थान के जयपुर में ACB ने EPFO के प्रवर्तन अधिकारी सोनू मौर्य को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि PF मामले में FIR और बैंक खाते फ्रीज नहीं कराने के बदले 2 लाख रुपये मांगे गए थे।

उरई के कुनाल जाटव का कमाल, A से Z टाइप कर गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

उरई के कक्षा 11 के छात्र कुनाल जाटव ने पलक झपकते ही अंग्रेजी के 26 अक्षर टाइप कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 3.25 सेकंड का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Send Us A Message