उरई के कक्षा 11 के छात्र कुनाल जाटव ने अपनी प्रतिभा से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। कुनाल ने अंग्रेजी के 26 अक्षरों को महज 3.17 सेकेंड में टाइप कर यह उपलब्धि हासिल की है और 3.25 सेकेंड के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कुनाल की इस सफलता पर जिलाधिकारी समीर ने उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी। उन्होंने कुनाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस उपलब्धि से कुनाल ने यह बता दिया, कि लगातार मेहनत, अभ्यास और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कुनाल जाटव बघौरा गांव के रहने वाले हैं और उन्हें कंप्यूटर और तकनीक में खासा रुचि है। बता दें, कि कुनाल खेलों से जुड़े कई सॉफ्टवेयर भी बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है
कुनाल ने भविष्य में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना कारोबार शुरू करने की इच्छा जताई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा, कि कुनाल की सफलता दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। साथ ही कुनाल ने अपने ज़िले का नाम भी रोशन किया है। यह माता-पिता के लिए भी गौरव का क्षण है।




