- हाल ही में सत्य निकेतन की इमारत ढह गई थी
- क़रीब 25 साल पुरानी थी बिल्डिंग
दिल्ली में इमारत गिरने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। हाल ही में दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी, जिसमें छात्रों सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे ने दिल्ली प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए थे और हादसे में जान गवांने वाले छात्रों के परिवारों के सपने बुझ गए थे। अब एक बार फिर दिल्ली में 4 मंजिला इमरत ढह गई है।
यह भी पढ़ें: हादसों का शहर बनती दिल्ली: आख़िर क्यों नहीं रुक रहे दर्दनाक हादसे?
न्यू सीमापुरी में 25 साल पुरानी इमारत ढही
दिल्ली के न्यू सीमापुरी के इदगाह मछली मंडी इलाक़े में एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। यह इमारत क़रीब 20 से 25 साल पुरानी थी। इमारत में दबने से 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना के तुरंत बाद दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, DDMA और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं, जबकि और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान 8 लोगों को अस्पताल में भरती कराया गया।
भूकंप के झटकों के बाद पड़ गई थी दरारें
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया, कि इस इलाक़े और इमारत में रोहिंग्या और बांग्लादेशी परिवार भी रह रहे थे, जिनमें से कुछ लोग कबाड़ बीनने का काम करते हैं। उन्होंंने बताया, कि एक दिन पहले आए भूकंप की वजह से इमारात में दरारें आ गई थी, जिसके बाद मकान मालिक इसे खाली करवा रहा था। इस इमारत के गिरने से पास ही की मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा और उस इमारत से सटे एक और बिल्डिंग पर भी असर हुआ है। इमारत किन कारणों से गिरी इसकी जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: खाली ज़मीनों पर फ़्लैट्स छू रहे आसमान, लेकिन छात्रों के लिए हॉस्टल नहीं; सत्य निकेतन हादसे ने सरकार पर उठाए बड़े सवाल
चार महीने की गर्भवती महिला की मौत
इस घटना के बाद जो दुखद समाचार मिला वो एक गर्भवती महिला की मौत से जुड़ा है। गर्भवती महिला का नाम गुलाफ़्शा था, जो चार महीने की गर्भवती थी। एक 12 साल की बच्ची की भी इस मलबे में मौत हो गई। इसके अलावा मकान मालिक की बेटी नुसरत और रिश्तेदार की भी इस मलबें में दबने से मौत हो गई है। मकान मालिक के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया गया है।






