Headlines

NZ VS IND: अंशुल कंबोज की गेंदबाजी ने बांधा समां, कोहली के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात

भारत ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया। अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज की शानदार गेंदबाजी के बाद विराट कोहली ने 74 रन की अहम पारी खेली।
  • अंशुल कंबोज बने मैन ऑफ़ द मैच
  • विराट कोहली ने लगाए 13 चौके

ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत ने टॉस जीतकर शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत का श्रेय भारतीय गेंदबाजी को जाता है, जिन्‍होंने अपनी न्‍यूजीलैंड को 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट कर दिया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह के 4 विकेट झटके, तो वहीं गुरनूर ब्रार ने 3 विकेट झटके, लेकिन जिन्‍होंने अपनी गेंदबाजी से सबको आकर्षि‍त किया वो रहे अंशुल कंबोज, जिन्‍होंने अपनी शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 22 रन देकर 2 विकेट झटके और उन्‍हें इसके लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: “कौन बना F1 रेस का सबसे युवा चैंपियन?”

रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट

बारिश आने के पहले भारत के सामने 50 ओवर 186 का लक्ष्‍य था और भारत की शुरुआत ख़राब रही और रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने कप्‍तान शुभमन गिल के साथ पारी को शानदार तरीक़ से आगे बढ़ाया, लेकिन बाद में बारिश के कारण मैच रुका और दोबारा खेल शुरू होने के बाद जब मैच शुरू हुआ, तो लक्ष्‍य 32 ओवरों में 143 हो गया।

विरोट कोहली ने बनाए 74 रन

विरोट कोहली ने विराट पारी खेलते हुए 51 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इनका साथ देते हुए शुभमन गिल ने 37 रन की पारी खेली और कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की शानदार साझेदारी की। श्रेयस अय्यर ने 15 रनों का योगदान दिया और भारत ने 5 विकेट खोकर 22.4 ओवरों में 143 का लक्ष्‍य हासिल किया।

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने T20 में पूरे किए सबसे तेज़ 2 हजार रन

भारत के एक के बाद एक विकेट गिरे

एक समय भारत का स्‍कोर 1 विकेट पर 114 रन था और भारत को मात्र 29 रन ही बनाने थे, लेकिन इसके बाद भारत के एक के बाद एक 4 झटके लगे। जेकब डफी ने अपने एक ही ओवर में पहले विराट कोहली को और उसके बाद अक्षर पटेल को शून्‍य पर आउट किया। विकेट के गिरता देख एक समय ऐसा लगा, कि यदि बारिश न हुई होती तो, 186 का लक्ष्‍य बड़ा हो सकता था और मैच रोमांचक हो सकता था। सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।


More Posts

PF मामले में FIR नहीं करने के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, EPFO अधिकारी गिरफ़्तार

राजस्थान के जयपुर में ACB ने EPFO के प्रवर्तन अधिकारी सोनू मौर्य को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि PF मामले में FIR और बैंक खाते फ्रीज नहीं कराने के बदले 2 लाख रुपये मांगे गए थे।

उरई के कुनाल जाटव का कमाल, A से Z टाइप कर गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

उरई के कक्षा 11 के छात्र कुनाल जाटव ने पलक झपकते ही अंग्रेजी के 26 अक्षर टाइप कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 3.25 सेकंड का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

माउंट एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत

नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में चेन्नई निवासी भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए।

“कौन बना F1 रेस का सबसे युवा चैंपियन?”

F1 रेस का सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन कौन बना? जानिए महज 20 साल की उम्र में इतिहास रचकर सेबेस्टियन वेटल का रिकॉर्ड कैसे तोड़ा।

Send Us A Message