Headlines

छात्रों के PG पर टूटा कहर, दिल्‍ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, अबतक 6 लोगों की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के PG के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित निकाला गया।
  • 5 मंजिला इमारत में हॉस्टल का होता था संचालन
  • रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF की टीम जुटी

दिल्‍ली में एक बार फ‍िर लापरवाही के चलते दर्दनाक घटना सामने आई है। इस लापरवाही की कीमत बेकसूर छात्रों को चुकानी पड़ी। दरअसल दिल्ली के सत्य निकेतन इलाक़े में छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल की जा रही 5 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। जब यह इमारत गिरी तो, बताया जा रहा है है, इसके बेसमेंट में मरम्‍मत का काम चल रहा था और उस समय कुछ मजदूर भी वहां मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली अग्‍निकांड: क्‍योंकि सवाल पूछना ज़रूरी है!

अबतक 5 लोगों की मौत की पुष्‍टि

इस 5 मंजिला इमारत में हॉस्टल संचालित हो रहा था। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव अभियान के दौरान अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF की टीम भी जुटी हुई है।

सत्य निकेतन के इमारत के बेसमेंट में चल रहा था निर्माण कार्य

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, एंबुलेंस और NDRF की टीमें मौक़े पर पहुंचीं और हादसे के बाद एहतियातन आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, इमारत के बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान इमारत ढह गई। पुलिस ने इमारत के मालिक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

AIIMS ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है घायलों का इलाज

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सांसद बांसुरी स्वराज ने मौक़े पर पहुंचकर राहत व बचाव अभियान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तेज़ी से अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों से मुलाक़ात की और उनका हाल जाना। उन्होंने हादसे के लिए ज़‍िम्मेदार लोगों के ख़‍िलाफ़ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली अग्‍निकांड: क्‍यों हुई 21 लोगों की मौत, क्‍या कोई देगा जवाब?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे को बेहद दुखद बताया गया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा, कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हादसे पर नज़र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्लीद के पुलिस आयुक्त और NDRF के महानिदेशक से बात कर हादसे की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, कि स्थानीय प्रशासन और NDRF समन्वय के साथ राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं और घायलों को ज़रूरी चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

More Posts

CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चयन पर नाराज़गी सामने आई है। जानिए आयोग ने कम चयन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या कहा।

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

Send Us A Message