Headlines

केरलम में कांग्रेस के वीडी सतीशन ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

(UDF) गठबंधन को 102 सीटों पर प्रचंड जीत मिली थी। इस गंठबंधन के अंतर्गत कांगेस 63 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 22 सीटों पर जीत मिली थी।
  • केरलम चुनाव में कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी
  • केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन में फ़ंसा था मामला

कई दिनों के हलचल के बाद मुख्‍यमंत्री पर फ़ैसला

केरलम में पिछले कई दिनों से मुख्‍यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में हलचल बनी हुई थी। राहुल गांधी के सबसे क़रीबी माने जाने वाले के सी वेणुगोपाल केरलम के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार माने जा रहे थे, लेकिन वहां के स्‍थानीय व ज़मीनी कार्यकर्ता वी डी सतीसन को अपना मुख्‍यमंत्री बनाना चाहते थे। इसी के चलते केरलम में कई दिनों से टकराव और मतभेद का माहौल देखा गया, लेकिन लंबे इंतज़ार और विचार-विमर्श के बाद केरलम में वी डी सतीसन के मुख्‍यमंत्री पद पर कांग्रेस पार्टी ने मुहर लगा दी।

यह भी पढें: पश्‍चिम बंगाल में आज़ादी के बाद पहली बार BJP का शपथ ग्रहण

मुख्‍यमंत्री वीडी सतीसन के साथ कांग्रेस के 11 मंत्रियों ने ली शपथ

राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित समारोह में राज्‍यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने नए मुख्यमंत्री वीडी सतीसन और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्‍यमंत्री पद के अलावा कांग्रेस को 11 मंत्री पद मिले हैं। इसमें सनी जोसेफ़, अनुप जैकब, एपी अनिल कुमार, के मुरलीधरन, रोजी एम जॉन, पीसी विष्‍णुनाथ, एम लिजू, टी सिद्दीकी, बिंदु कृष्‍णा, केए तुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं।

IUML के 5 मंत्रियों ने ली शपथक

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 5 मंत्री पद मिले हैं। इनमें पी.के. कुन्हालीकुट्टी, एन शमसुद्दीन, पीके बशीर, वीई अब्दुल गफूर और केएम शाजी ने मंत्री पद की शमथ ली। केरलम कांग्रेस, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP), केरल कांग्रेस (जैकब) और कम्युनिस्ट मार्क्सिस्ट पार्टी (CMP) को 1-1 पद मिला है। इस शपथ ग्रहण में राहुल गांधी, प्र‍िश्‍ंका गांधी वाड्रा, मल्‍लिका अर्जुन खड़गे और कर्नाटक के उप मुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार जैसे बड़े नेता शामिल थे।

Thiruvananthapuram: Congress leader V.D. Satheesan takes oath as the CM of Kerala (Photo: IANS/Video Grab)

केरलम चुनाव में कांग्रेस सबसे बडी पार्टी

बता दें, कि केरलम विधानसभा में 140 सीटों पर चुनाव हुआ था। इसमें संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) गठबंधन को 102 सीटों पर प्रचंड जीत मिली थी। इस गंठबंधन के अंतर्गत कांगेस 63 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 22 सीटों पर जीत मिली थी। पिछले 10 साल सत्‍ता में रही वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को 35 सीटें ही मिली।

यह भी पढें: असम में हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा किन मंत्रियों ने ली शपथ?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्‍यम से नरेंद्र मोदी ने कहा, कि केंद्र सरकार राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में केरलम की नई सरकार को हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message