Headlines

CGPSC घोटाला: पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD चेतन बोरघरिया गिरफ़्तार, ED को 6 दिन की रिमांड

छत्तीसगढ़ CGPSC केस में ED ने चेतन बोरघरिया को PMLA के तहत गिरफ़्तार किया। विशेष अदालत ने पूछताछ के लिए एजेंसी को 6 दिन की रिमांड दी है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले में प्रवर्तन निदेषालय (ED) ने  बलरामपुर में छापा मारकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तत्कालीन ‘ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) चेतन बोरघरिया को गिरफ्तार कर लिया। ED की टीम उन्हें कल रात रायपुर लेकर पहुंची और वि‍शेष अदालत में पेश किया। अदालत ने ED को पूछताछ के लिए 6 दिन की अनुमति दी है।

यह भी पढ़ें: CGPSC रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में नाराज़गी, 795 की जगह 608 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित; आयोग ने स्‍पष्‍ट की वजह

PMLA के तहत चेतन बोरघरिया गिरफ़्तार

ED ने चेतन बोरघरिया को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ़्तार किया है। PMLA 1 जुलाई 2005 को देश में मनी लॉन्ड्रिंग यानी अवैध रूप से कमाये गए रुपयों को वैध बनाने से रोकने के लिए और इन रुपयों को जब्‍त करने के लिए बनाया गया था। अदालत ने CGPSC में हुए घोटालों के आरोप में इस कानून के तहत चेतन बोरघरिया को 6 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा है।

करोड़ो का कि‍या था घोटाला

वर्ष 2019 से 2022 के बीच चेतन बोरघरिया कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के वि‍शेष कर्तव्यस्थ अधिकारी-ओएसडी के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है, कि इसी दौरान चेतन बोरघरिया ने CGPSC की परीक्षाओं में करोड़ो का घोटाला किया था। आरोप है, कि बोरघरिया ने कोचिंग संचालक उत्‍कर्ष चंद्राकर और मेडिकल ऑफ़‍िसर विकास चंद्राकर के साथ मिलकर CGPSC के पेपर लीक किए थे और अयोग्‍य उम्‍मीदवारों को सरकारी नौकरी दिलाने का पूरा खेल रचा था।

यह भी पढ़ें: NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अपने पद का उठाया था फ़ायदा

कहा जाता है, कि चेतन बोरघरिया ने उस समय अपने पोज़‍िशन का फ़ायदा उठाते हुए, अभ्‍यर्थि‍यों से लाखों रुपये ऐंठ लिए थे। इसकी वजह से सही उम्‍मीदवार पीछे रह गए। उनपर यह भी आरोप लगा था, कि पद का फ़ायदा उठाकर चेतन बोरघरिया ने अपने नजदीकी और जान-पहचान वाले लोगों को बड़े पद पर चयन करवाया था। इससे पहले भी इस मामले में कई उच्‍च पउ पर बैठे लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। हमारे देश में योग्‍य उम्‍मीदवार इन्‍हीं घटिया कारनामों की वजह से पीछे रह जाते हैं और जिनके पास पैसे हैं, वो अयोग्‍य होते हुए भी आगे हैं।

More Posts

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में कौन-कौन से बड़े नेता हुए शामिल, क्या है इस बार का थीम?

BRICS Summit 2026 में मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। जानें इस बार BRICS का थीम क्या है?

BRICS Summit 2026: एक मंच पर मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग, दिल्ली में आज से शुरू होगा महामंथन

भारत की अध्यक्षता में हो रहे सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, तकनीकी बदलाव, भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का आरोप, सुबह पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ पति

पत्नी और 3 बेटियों को मौत के घाट उतारा, फिर पिता को पिलाई चाय; जयपुर हत्याकांड से मचा हड़कंप।

भारत में कल से BRICS का महाकुंभ, 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग; मोदी-पुतिन समेत दुनिया की नजरें दिल्ली पर

BRICS 2026 भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहा है। इस बार शिखर सम्मेलन का थीम लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास है।

Send Us A Message